फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   VHSND session affected by contractual workers' strike

Balrampur News: संविदा कर्मियों के हड़ताल से प्रभावित हुआ वीएचएसएनडी सत्र

Wed, 14 Oct 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 14 Oct 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
VHSND session affected by contractual workers' strike
फोटो-18-लखनऊ में आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल संविदा कर्मी ।-स्रोत : संगठन - फोटो : 1
बलरामपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मियों की हड़ताल के कारण बुधवार को ग्राम पंचायतों में आयोजित ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस (वीएचएसएनडी) पर स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं। कई क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं और नवजातों का स्वास्थ्य परीक्षण नहीं हो सका। संविदा एएनएम और सीएचओ के अनुपस्थित रहने से टीकाकरण सत्रों में भी दिक्कतें आईं।
विज्ञापन


सदर ब्लॉक क्षेत्र में बुधवार को एएनएम अलका यादव, अंजली और अनीता ड्यूटी पर नहीं पहुंचीं। इसी तरह सीएचओ रेनू चौधरी और शशि रावत भी टीकाकरण सत्र में नहीं आईं। स्वास्थ्य कर्मियों के न पहुंचने से गर्भवती महिलाओं की जांच नहीं हो सकी। टीकाकरण के लिए पहुंचीं गर्भवती ममता और अफसाना ने बताया कि वे जांच कराने आई थीं, लेकिन उनकी जांच नहीं हो पाई।
विज्ञापन


नियमितीकरण और समान कार्य-समान वेतन की मांग को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के करीब 800 संविदा कर्मचारी चार दिनों से हड़ताल पर हैं। इनमें से कई कर्मचारी लखनऊ में चल रहे आंदोलन में शामिल हैं। इसके चलते जिले में कई तरह की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएनएम संघ की जिलाध्यक्ष आराधना सिंह ने बताया कि सोनी, शशि जाटव और सुधा तिवारी सहित सैकड़ों संविदा एएनएम कार्य बहिष्कार कर लखनऊ में धरने पर बैठी हैं। जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएंगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

एनएचएम संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अविनाश विक्रम सिंह ने बताया कि कर्मचारियों के हितों की लड़ाई जारी रहेगी। संविदा कर्मी 10 से 15 वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उन्हें समुचित सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।


सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि नियमित सरकारी कर्मचारी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। रोस्टर के अनुसार सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed