{"_id":"6005c57c8ebc3e2e3f1cd178","slug":"campaign-will-run-on-road-safety-survival-theme-balrampur-news-lko560537327","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा थीम पर चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा थीम पर चलेगा अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ सोमवार को परिवहन विभाग ने किया। इस बार की थीम ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ है, जिस पर अभियान चलाया जाएगा। वाहन चालकों को शपथ दिलाने के साथ-साथ जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया गया।
एएसपी अरविंद मिश्र, एआरटीओ अरविंद यादव, यात्री कर अधिकारी प्रेमचंद्र व यातायात प्रभारी वीरेंद्र यादव आदि ने परिवहन विभाग कार्यालय परिसर से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ कराया।
एएसपी ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करके दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। एआरटीओ ने कहा कि एक माह तक चलने वाले सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। चालकों को ऑनलाइन ट्रेनिंग दी जाएगी। चालकों के नेत्रों की जांच कराने के लिए शिविर लगाई जाएगी।