{"_id":"69cd4108f288a62ff70bdfc0","slug":"construction-of-six-roads-will-be-done-at-560-crore-balrampur-news-c-99-1-slko1019-145537-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 5.60 करोड़ से छह सड़कों का होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 5.60 करोड़ से छह सड़कों का होगा निर्माण
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। ग्रामीण इलाकों की छह प्रमुख सड़कों का निर्माण को मंजूरी मिल गई है। 5.60 करोड़ रुपये से सड़कों का निर्माण कराया जाएगा, इसके लिए पहली किस्त के रूप में 2.69 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। कार्यों का जिम्मा ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को सौंपा गया है।
तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र के समदा सिंगाही मार्ग से दबरिया होते हुए बेलवा बिनोहनी तक सड़क के निर्माण पर 1.81 करोड़ रुपये खर्च होंगे, इसमें 87 लाख रुपये जारी किए गए हैं। घासी पोखरा-जखौनी मार्ग से मदरहवा प्राइमरी स्कूल तक पक्की सड़क के निर्माण के लिए 63.09 लाख रुपये की लागत तय की गई है, जिसमें 30 लाख रुपये मिले हैं। इसी क्रम में लोकिया ताहिर प्रधानमंत्री सड़क से नेवादा होते हुए ईदगाह तक सड़क निर्माण पर 1.12 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिसमें 54 लाख रुपये जारी किए गए हैं।
प्राथमिक विद्यालय कदरगोडवा से चनिया कोट मंदिर तक सीसी सड़क के निर्माण के लिए 21.91 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं, इनमें 11 लाख रुपये जारी किए गए हैं। रामनगर से दरदाहवा तक सीसी सड़क के निर्माण पर 113.40 लाख रुपये की लागत आएगी, जिसमें 54 लाख रुपये जारी किए गए हैं। वहीं, मथुरा से रमघडिया तक सीसी सड़क निर्माण के लिए 68.18 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इनमें 33 लाख रुपये जारी किए गए हैं। क्षेत्रवासी रामलाल यादव ने कहा कि अब वर्षों पुरानी समस्या दूर होगी। दबरिया गांव की सरोज देवी ने बताया कि बरसात में आवागमन बेहद कठिन हो जाता था, अब राहत मिलेगी। वहीं नेवादा के राजेश कुमार ने कहा कि सड़क बनने से व्यापार और दैनिक जीवन में काफी सहूलियत होगी।
गांव-गांव तक पहुंच रही सुविधा
क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। सरकार गांव-गांव तक बेहतर सड़क सुविधा पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है।
कैलाश नाथ शुक्ला, तुलसीपुर विधायक
Trending Videos