सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The aakaash of Balrampur has become famous all over the world

Balrampur News: दुनिया में छा गए बलरामपुर के आकाश

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
The aakaash of Balrampur has become famous all over the world
आकाश
विज्ञापन
बलरामपुर। सदर ब्लॉक के पीलीभीत गांव निवासी फुटबॉल खिलाड़ी आकाश मिश्र ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय गोल कर क्वालीफाइंग मैच में भारत को जीत दिलाई है। आकाश के गोल की मदद से भारत ने हांगकांग को 2-1 से हराकर एशिया कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
Trending Videos

अगले वर्ष आयोजित होने वाले फुटबॉल एशिया कप के लिए केरल में क्वालीफाइंग मैच खेले गए। इस मैच में भारतीय टीम में जिले के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आकाश भी शामिल थे। क्वालीफाइंग मैच में जब भारत-हांगकांग 1-1 गोल की बराबरी पर थे, तभी 50वें मिनट में आकाश ने गोल कर भारत को बढ़त दिलाई। अंतिम क्षणों तक हांगकांग बराबरी नहीं कर पाया और भारत 2-1 से मैच जीतकर क्वालीफाई कर लिया। अंतरराष्ट्रीय मैच में गोल करने पर आकाश के गांव में खुशी का माहौल है। आकाश के पिता अधिवक्ता अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि उनका बेटा शुरू से फुटबॉल का शौकीन था। नियमित अभ्यास से वह आगे बढ़ता गया। अब भारतीय टीम का हिस्सा है। इससे पहले आकाश वर्ष 2021- 2023 तक हैदराबाद फुटबॉल क्लब और वर्ष 2023 से अब तक मुंबई सिटी फुटबॉल क्लब से जुड़ा हुआ है। उसकी खेल प्रतिभा को देखते हुए उसे खेल कोटा से लखनऊ आरबीआई ब्रांच में अस्टिटेंट मैनेजर की नौकरी भी दी गई है। उन्होंने बताया कि आकाश के गोल के कारण भारत एशिया कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। आकाश भारतीय टीम में लेफ्ट बैक की पोजीशन पर खेलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed