सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   DPRO transferred 88 sanitation workers

Balrampur News: डीपीआरओ ने 88 सफाई कर्मियों का किया तबादला

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 14 May 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
DPRO transferred 88 sanitation workers
विज्ञापन
बलरामपुर। ग्रामीण क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से 88 सफाई कर्मियों का स्थानांतरण किया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया उपाध्याय ने सभी संबंधित कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर योगदान देने के निर्देश दिए हैं। डीपीआरओ ने बताया कि जिले के सभी नौ विकासखंडों में सफाई व्यवस्था को मजबूत करने, कार्यों में संतुलन बनाए रखने तथा जरूरत वाले क्षेत्रों में पर्याप्त सफाई कर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए यह कार्रवाई की गई है। गैड़ास बुजुर्ग विकासखंड में 13, रेहरा बाजार में छह, उतरौला में 14, श्रीदत्तगंज में 11, बलरामपुर में 13, हरैया सतघरवा में 18, तुलसीपुर में सात, पचपेड़वा में एक तथा गैसड़ी विकासखंड में पांच सफाई कर्मियों का तबादला किया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed