सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   High-speed bike and e-rickshaw collide, two injured

Balrampur News: तेज रफ्तार बाइक और ई रिक्शा भिड़े, दो घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 14 May 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
High-speed bike and e-rickshaw collide, two injured
विज्ञापन
गौरा चौराहा। क्षेत्र के गौरा-बिस्कोहर राजमार्ग पर बुधवार दोपहर एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक और ई-रिक्शा चालक घायल हो गए। हादसा भोजपुर चौराहे के पास उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सामने से आ रही ई-रिक्शा से भिड़ गई।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार ग्राम सुस्ता निवासी राहुल गुप्त गौरा से अपने घर लौट रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे भोजपुर चौराहे के पास उनकी मोटरसाइकिल की टक्कर सामने से आ रही ई रिक्शा से हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक राहुल गुप्त ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे उनका सिर सुरक्षित बच गया। हालांकि हाथ, पैर और सीने पर चोट व खरोंच के निशान आ गए। स्थानीय तुषार सिंह और विनय सिंह ने दोनों घायलों को तत्काल जैतापुर चौराहे पर स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां पहुंचाकर इलाज कराया। थानाध्यक्ष हरीश सिंह ने बताया कि किसी प्रकार का विवाद नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed