{"_id":"6a73756095f2037fc60732f4","slug":"family-questioned-regarding-the-deaths-of-four-people-including-bajrant-balrampur-news-c-99-1-slko1019-152781-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बजरंत समेत चार मौतों के मामले में परिवार से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बजरंत समेत चार मौतों के मामले में परिवार से पूछताछ
Wed, 05 Aug 2026 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 05 Aug 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
बजरंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। कोतवाली देहात क्षेत्र के झौहना गोसाईंपुरवा गांव में गत 31 जुलाई की रात पत्नी और दो बच्चों की हत्या के बाद खुदकुशी के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। घटना के पीछे 29 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर चल रही पड़ताल में पुलिस अब मृतक बजरंग गिरी के परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही है। विवेचक लेनदेन, विवाद और घटना से पहले की परिस्थितियों से जुड़े तथ्यों को जुटाने में लगे हैं।
मामले की विवेचना कर रहे रामाश्रय प्रसाद ने मृतक के परिवार के सदस्यों से बुधवार को पूछताछ की है। उनसे 29 लाख रुपये के लेनदेन, रुपये के इस्तेमाल, संबंधित लोगों और विवाद के कारणों को लेकर जानकारी ली गई है। पुलिस पूछताछ में मिले बयानों का अन्य साक्ष्यों से मिलान कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना से पहले बजरंग गिरी किन लोगों के संपर्क में थे। इसके लिए मोबाइल फोन की जांच, कॉल डिटेल, चैट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है।
वहीं बैंक खातों से हुए लेनदेन की जानकारी भी जुटाई जा रही है, जिससे रुपये के विवाद की वास्तविक वजह सामने आ सके। गौरतलब है कि झौहना गोसाईंपुरवा गांव में बजरंग गिरी ने पत्नी कोमल, बेटी श्रद्धा और बेटे जयदीप की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चारों की मौत गोली लगने से होने की पुष्टि हुई थी। मामले में 29 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर पुलिस ने मृतक के परिचित चंद्रभान गिरी उर्फ दद्दन गिरी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि विवेचना अभी जारी है। पूछताछ और जांच से सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना से जुड़े हर पहलू को खंगालकर चारों मौतों के पीछे की वजह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
बढ़ रहा है पुलिस की जांच का दायरा
-- पुलिस ने परिजनों से काफी अहम जानकारी जुटाई है। जिसमें परिजनों ने भी एक सूची सौंपी है, जिन्होंने बजरंग गिरी से रुपये ले रखे थे। पुलिस उनसे भी जानकारी करने की तैयारी में है। पुलिस का कहना है कि चूंकि बजरंग ने वीडियो में एक ही व्यक्ति के कारण आत्महत्या करने की बात रिकाॅर्ड की थी, इससे उसे आरोपी बनाया गया है। गारंटर रहे माधव से भी पूरी जानकारी जुटाई गई है। मामले में बजरंग के लेनदेन के साथ अवैध तमंचा कहां से लिया गया, इसकी भी जांच की जा रही है। जिसमें अन्य लोगों से पूछताछ किया जाना जरूरी है।