फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Supporters distributed sweets after former MP Brij Bhushan Singh was acquitted.

Balrampur News: पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह के बरी होने पर समर्थकों ने बांटी मिठाई

Wed, 05 Aug 2026 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 05 Aug 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Supporters distributed sweets after former MP Brij Bhushan Singh was acquitted.
मिठाई बांटते समर्थक
बलरामपुर। महिला पहलवानों से जुड़े यौन उत्पीड़न मामले में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के न्यायालय से बरी होने के बाद उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है। बुधवार को जिला पंचायत सभागार में समर्थकों ने एकत्र होकर मिठाई बांटी और फैसले का स्वागत किया।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी ने कहा कि न्यायालय के निर्णय से यह स्पष्ट हो गया है कि सत्य की जीत होती है। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका पर सभी को विश्वास रखना चाहिए और न्यायालय के फैसले का सम्मान करना चाहिए।
विज्ञापन

समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और कहा कि उन्हें शुरू से ही न्याय मिलने की उम्मीद थी। कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने पूर्व सांसद के प्रति अपना समर्थन भी व्यक्त किया। इस मौके पर कई जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी व ग्राम प्रधान सहित तमाम कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed