फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Power supply disrupted for

Balrampur News: 14 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप, नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Wed, 05 Aug 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 05 Aug 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted for
प्रदर्शन करते लोग
बलरामपुर/तुलसीपुर। जिले में बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। जर्जर तार टूटने और तकनीकी खराबियों के चलते उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी में बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। तुलसीपुर क्षेत्र के गैड़हवा गांव में पिछले 14 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को प्रदर्शन कर जल्द ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत गैड़हवा में 14 दिन पहले 25 केवी का ट्रांसफार्मर फुंक गया था। इसके बाद से गांव की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर के सामने प्रदर्शन करते हुए विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। सुखराम, ननका, मोहित और योगेश ने बताया कि बिजली न होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ई-रिक्शा चार्ज नहीं होने से चालकों की आजीविका पर भी असर पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अधिक लोड के कारण 25 केवी का ट्रांसफार्मर बार-बार फुंक जाता है। उन्होंने गांव में 63 केवी का ट्रांसफार्मर लगाए जाने की मांग दोहराई।
विज्ञापन

अवर अभियंता दयाराम सिंह ने बताया कि नए ट्रांसफार्मर की मांग का प्रस्ताव जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।
उधर, शहर में विभिन्न स्थानों पर मरम्मत और तकनीकी कार्यों के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। नवीन मंडी समिति परिसर में सुबह विद्युत तार टूटने से करीब चार घंटे बिजली बाधित रही। गोंडा मार्ग स्थित सुआव पुल के पास ट्रांसफार्मर की लीड बदलने के लिए संतोषी माता मंदिर फीडर करीब 45 मिनट बंद रहा। विशुनीपुर मस्जिद के पास ट्रांसफार्मर की लीड बदलने के दौरान लगभग एक घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मपुर फीडर क्षेत्र में पोल पर करंट उतरने की सूचना पर एहतियातन आपूर्ति रोकी गई। सुहागिनपुरवा के पास ट्रांसफार्मर के आसपास झाड़ियां साफ कराने के लिए पहलवारा फीडर दोपहर 11 से 12 बजे तक बंद रखा गया। वहीं तुलसीपार्क में चार ट्रांसफार्मरों के जंपर बदलने के कार्य के कारण सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे तुलसीपार्क, एमपीपी इंटर कॉलेज, नई बस्ती और मुख्य बाजार क्षेत्र के उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed