{"_id":"6a41545bd000edf9050ea0c3","slug":"health-check-up-of-1570-patients-done-at-jan-arogya-mela-balrampur-news-c-99-1-brp1003-150757-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: जन आरोग्य मेले में 1570 मरीजों के सेहत जांची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: जन आरोग्य मेले में 1570 मरीजों के सेहत जांची
Sun, 28 Jun 2026 10:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 28 Jun 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
फोटो-27-बलरामपुर के पीएचसी गुगौली में मरीज देखते चिकित्सक ।-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। छुट्टी के दिन मरीजों के इलाज लिए रविवार को 35 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में 1570 मरीजों के सेहत की जांच की गई। इसमें 785 पुरुष, 567 महिलाएं व 218 बच्चे शामिल हैं। मेले में ज्यादातर मरीज बुखार व खांसी से प्रभावित दिखे।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोकहिया में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जावेद अख्तर व डॉ. मोहसिन अली सिद्दीकी ने मरीजों का उपचार किया। दोपहर 12. 15 बजे तक यहां पर 35 मरीज देखे जा चुके थे। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि धूप से आकर ठंडा पानी पीने और एसीयुक्त कमरे में सोने से खांसी व सर्दी के मरीजों की संख्या बढ़ी है। सूखी खांसी वाले मरीज ज्यादा आ रहे हैं। कहा कि मरीजों को धूप से आकर ठंडा पानी न पीने का सुझाव दिया गया है। हरैया सतघरवा क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुगौली में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एस के मिश्र ने मरीजों का उपचार किया। क्षेत्र के गिरगिटही की गुड़िया ने बताया कि उन्हें कई दिनों से सिर दर्द है। मझिला ने बताया कि खांसी और बुखार की समस्या है। बाबूराम ने बताया कि गले में खराश है। सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि उनकी अंगुली में घाव है। लैब टेक्नीशियन रामनारायण कुशवाहा ने बताया कि अस्पताल में मलेरिया, बलगम जांच, शुगर, एड्स, सिफलिस व ब्लड ग्रुप की जांच होती है। मेले में फार्मासिस्ट अनुराग गुप्त, वार्डबॉय सुरेंद्र कुमार व हुकुमचंद मौजूद रहे।