पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Children up to five years of age were administered the 'two drops of life' at 1,067 booths

Balrampur News: 1067 बूथों पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की

Sun, 28 Jun 2026 10:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 28 Jun 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Children up to five years of age were administered the 'two drops of life' at 1,067 booths
फोटो-21-बलरामपुर के तुलसीपुर में बच्चे को दवा पिलाते पूर्व जिलाध्यक्ष ।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। जिले में पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को 1067 बूथों पांच वर्ष तक के बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाई गई। जिले में 387923 बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। रविवार को 87 हजार बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई है। शेष बच्चों को पोलियो की खुराक 29 जून से तीन जुलाई में डोर-टू-डोर पिलाया जाएगा। इसके लिए 630 टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन



नगर के भगवतीगंज में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ एसीएमओ डॉ. मीनाक्षी चौधरी ने किया। उन्होंने बच्चों को दवा पिलाकर अभिभावकों को फायदे बताए। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी अजय कुमार शुक्ल ने बताया कि जो बच्चे दवा पीने से छूटे हुए हैं, उनके लिए डोर-टू-डोर अभियान चलाया जाएगा। 630 टीमें 29 जून से पांच नगर निकायों व 793 ग्राम पंचायतों में बच्चों को दवा पिलाने के लिए घर पहुंचेंगी। तुलसीपुर स्थित चीनी मिल परिसर में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने किया। उन्होंने नन्हे-मुन्ने बच्चों को पोलियो की खुराक भी पिलाई। कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक अभिभावक की जिम्मेदारी है। पोलियो से बचाने के लिए जन्म से पांच वर्ष तक की आयु के सभी बच्चों को दो बूंद दवा अवश्य पिलाएं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुजीत कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का संकल्प हर बच्चा सुरक्षित और हर घर स्वस्थ बनाना है। इस अवसर पर डॉ. सौरभ सिंह व डॉ. सौम्या नायक मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed