{"_id":"6a4157b33262cc71bb0f849f","slug":"pipe-damaged-during-overbridge-construction-water-flowing-onto-the-road-balrampur-news-c-99-1-brp1010-150726-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: ओवरब्रिज निर्माण के दौरान पाइप क्षतिग्रस्त, सड़क पर बह रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: ओवरब्रिज निर्माण के दौरान पाइप क्षतिग्रस्त, सड़क पर बह रहा पानी
Sun, 28 Jun 2026 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 28 Jun 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
फोटो-5-बलरामपुर के तुलसीपुर में सड़क पर हुआ जलभराव ।-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुलसीपुर। तहसील चौराहे के पास ओवरब्रिज निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त हुई पेयजल पाइपलाइन की मरम्मत न होने से भवानियापुर मोड़ मार्ग पर कई दिनों से पानी बह रहा है। लगातार जलभराव के कारण प्रसिद्ध मां पाटेश्वरी देवीपाटन धाम जाने वाले श्रद्धालुओं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी पीएन शुक्ला, बबलू सिंह, शब्बीर, अशोक कुमार यादव, प्रमोद कुमार शुक्ला, राधेश्याम चौरसिया और कुंवर हिमांशु श्रीवास्तव ने बताया कि ओवरब्रिज निर्माण के दौरान खुदाई में वाटर सप्लाई की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। कई दिन बीत जाने के बावजूद इसकी मरम्मत नहीं कराई गई, जिससे लगातार पानी सड़क पर बह रहा है और पूरे मार्ग पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
भवानियापुर मोड़ से प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु मां पाटेश्वरी देवीपाटन धाम के दर्शन के लिए गुजरते हैं। सड़क पर भरे गंदे पानी से गुजरते वाहनों के छींटे पैदल चल रहे श्रद्धालुओं के कपड़ों पर पड़ रहे हैं, जिससे उन्हें मंदिर पहुंचने से पहले ही असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, लगातार जलभराव के कारण सड़क फिसलन भरी हो गई है, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की तत्काल मरम्मत कराने तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अदनान फिरोज ने बताया कि ओवरब्रिज निर्माण कार्य के दौरान बार-बार पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो रही है। पाइपलाइन की जल्द मरम्मत कराकर जलभराव की समस्या का समाधान कराया जाएगा।