सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   High tension line removed from above the school

Balrampur News: स्कूल के ऊपर से हटी हाईटेंशन लाइन

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 21 Apr 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
High tension line removed from above the school
फोटो-7-बलरामपुर में विद्यालय के ऊपर से हटाया गया हाईटेंशन तार ।-संवाद
विज्ञापन
पिपरहवा चौराहा। शिक्षा क्षेत्र तुलसीपुर के प्राथमिक विद्यालय प्रेमनगर के ऊपर से गुजर रही खतरनाक हाईटेंशन लाइन आखिरकार हटा दी गई। लंबे समय से हादसे की आशंका बनी इस लाइन के हटने के बाद स्कूल के बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों ने राहत की सांस ली है।
Trending Videos

इस गंभीर समस्या को लेकर अमर उजाला ने 17 मार्च के अंक में आसमान में झूलती मौत, हादसे से नहीं लिया सबक शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। खबर सामने आते ही बिजली विभाग हरकत में आया और विद्यालय के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन हटाने का कार्य पूरा कराया गया। प्रधानाध्यापक संजय सिंह ने बताया कि एचटी लाइन लंबे समय से खतरा बनी हुई थी। तेज हवा या बारिश के दौरान करंट फैलने की आशंका बनी रहती थी। अभिभावकों ने इस कार्रवाई का स्वागत किया। राजेंद्र, महेश कुमार, प्रदीप, मंगल और दिनेश ने अमर उजाला की सराहना करते हुए कहा कि अब बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो गई है और विद्यालय में भय का कारण समाप्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed