{"_id":"69e7c2f745e01109d808dc90","slug":"hundreds-of-trees-in-a-45-bigha-orchard-burned-in-a-farm-fire-balrampur-news-c-99-1-slko1029-146823-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: खेत की आग से 45 बीघा बाग के सैकड़ों पेड़ जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: खेत की आग से 45 बीघा बाग के सैकड़ों पेड़ जले
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 22 Apr 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
फोटो-36-बलरामपुर के सोहेलवा जंगल में लगी आग को बुझाने का प्रयास करते ग्रामीण ।-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गैसड़ी। पचपेड़वा क्षेत्र के ग्राम हरनहवा परसिया में मंगलवार को लगी आग ने किसानों की महीनों की मेहनत कुछ ही घंटों में राख कर दी। खेत से उठी आग ने देखते ही देखते आसपास के बगीचों को अपनी चपेट में ले लिया और करीब 45 बीघा क्षेत्र में फैले पेड़-पौधे झुलस गए। इसमें सूखे पेड़ जलकर राख हो गए।
आग की शुरुआत गांव के गौरी के खेत से हुई और कुछ ही मिनटों में आग आसपास के बगीचों तक फैल गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष चौधरी ने बताया कि तेज गर्मी और सूखी फसल के अवशेष इसकी मुख्य वजह हो सकते हैं। सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने भी बाल्टी, पाइप और ट्यूबवेल की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। करीब दो से तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस आगजनी में शिवबरन चौधरी, राधेश्याम, दीप नारायण, पप्पू चौधरी, बालजी, राममिलन, रामदेव, सुरेंद्र चौधरी, रामलाल चौधरी, बृजेश, शिवकुमार, जहाशेर, रामकिशन, राम, सुभाष और शेषराम सहित कई किसानों के बगीचे पूरी तरह जल गए। बगीचों में आम, सागौन, शीशम और यूकेलिप्टस के सैकड़ों पेड़ थे, जो अब राख में तब्दील हो गए। एसडीएम राकेश जयंत ने बताया कि हल्का लेखपाल मोहम्मद अयूब मौके पर पहुंचे हैं और नुकसान का आकलन शुरू किया।
सोहेलवा में जले पेड़, थारू गांवों तक पहुंची लपटें
जरवा। रामपुर व जनकपुर रेंज के सोहेलवा जंगल में पिछले तीन दिनों से लगी आग बढ़ती जा रही है। सूखी पत्तियों, टहनियों और पेड़ों में लगी आग लगातार फैलती जा रही है, जिससे पूरा जंगल धधक रहा है।
मंगलवार को आग जंगल किनारे बसे थारू गांव सगरापुर तक पहुंच गई। देखते ही देखते लपटों ने गांव के खेतों और लकड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। इस आगजनी में परदेसी, राकेश, बैदु, घनश्याम, भागीरथी, राम तीरथ, गुड्डू प्रसाद, भग्गन, पुजारी, हनुमान, राम जोन्हाई, भोला, हरिप्रसाद, राम सकल, प्रेम सागर, श्रवण कुमार, कैलाश नाथ, दिनेश, प्रदीप कुमार, चिनके सहित दर्जनों थारू किसानों की गन्ने की फसल, पेड़ी और खाना पकाने के लिए इकट्ठा की गई लकड़ी जलकर राख हो गई। जनकपुर रेंज के वन दरोगा वीर बहादुर सिंह, अखिलेश गुप्ता, धर्मेंद्र यादव, वाचर मोहम्मद इरफान ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाने का प्रयास किया। रेंजर प्रभात वर्मा ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। थारू जनजातीय संघ के अध्यक्ष मदन जयसवाल भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद आंशिक रूप से आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन कई स्थानों पर अभी भी धधक जारी है।
कन्हईडीह में आग से गन्ने की फसल खाक
गैसड़ी। क्षेत्र के कन्हईडीह गांव में मंगलवार को अज्ञात कारणों से लगी आग ने कई किसानों की गन्ने की खड़ी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों के अनुसार इस आगजनी में सालिकराम का 4 बीघा, लाले का 3 बीघा, शिवप्रसाद का 5 बीघा, आधीं कश्यप का 1 बीघा, मालिकराम का 4 बीघा, परशुराम का 2 बीघा, स्वामीनाथ का 1 बीघा और मनीष देव मिश्रा का 5 बीघा गन्ना जलकर राख हो गया। इस तरह कुल मिलाकर 25 बीघा से अधिक फसल नष्ट हो गई। ग्रामीण राम तीरथ यादव ने बताया कि फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंच सकी। कंट्रोल रूम से बताया गया कि दमकल की गाड़ियां अन्य जगहों पर व्यस्त हैं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X