सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   I have passed ITI-BSc, please help me get a job...

Balrampur News: आईटीआई-बीएससी पास हूं साहब, नौकरी दिलवा दीजिए...

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 02 May 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
I have passed ITI-BSc, please help me get a job...
फोटो-13-बलरामपुर के उतरौला तहसील सभागार में डीएम से ​शिकायत करते लोग।-संवाद
विज्ञापन
उतरौला। तहसील सभागार में शनिवार को जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन फरियादियों की शिकायतें सुनकर उनका निस्तारण कर रहे थे। इसी बीच बभनी पिपरा याकूब निवासी शिव कुमार वर्मा ने जिलाधिकारी से फरियाद किया कि बीएससी और आईटीआई पास हूं। नौकरी न मिलने से बेरोजगार घूम रहा हूं। नौकरी दिलवा दीजिए। इस पर जिलाधिकारी ने सेवा योजन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने की बात कही।
Trending Videos



उतरौला निवासी गुलाम हैदर ने नवीन परती की भूमि पर भू-माफियाओं द्वारा जबरन कब्जा किए जाने की शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की। वहीं बदलपुर चौखड़िया निवासी बुधराम ने फर्जी वरासत का मामला उठाते हुए जांच की मांग की। नंदौरी निवासी संतोष कुमार ने ग्राम सभा नंदौरी में सनाउल्लाह और मोहर्रम अली के विरुद्ध अवैध दवाखाना संचालित किए जाने तथा संपत्ति की जांच कराए जाने की मांग की। शकील अहमद ने उतरौला बस्ती सड़क निर्माण में पटरी की खुदाई के बाद पत्थर न डाले जाने की शिकायत करते हुए दुर्घटना की आशंका जताई। इसके अलावा समाधान दिवस में चकरोड (चकमार्ग) पर कब्जा, राशन कार्ड से नाम हटने, गैस सिलिंडर न मिलने सहित कई अन्य समस्याएं भी आईं। जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण कर त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार, एसडीएम अभय सिंह, तहसीलदार वीरेंद्र प्रताप, नायब तहसीलदार अजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed