फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   If your name is not on the voter list, visit the polling booth on October 17 and 24

Balrampur News: वोटर लिस्ट में नाम नहीं तो 17 और 24 अक्तूबर को बूथ पर पहुंचें

Wed, 14 Oct 2026 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 14 Oct 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
If your name is not on the voter list, visit the polling booth on October 17 and 24
बलरामपुर। अगर आपकी उम्र 18 वर्ष हो चुकी है और अभी तक मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं है तो अब इसे नजरअंदाज न करें। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 17 और 24 अक्तूबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान जिले के सभी 1805 मतदान बूथों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह 10 से शाम चार बजे तक मौजूद रहेंगे। बीएलओ के पास मतदाता सूची की नवीनतम प्रति और नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 उपलब्ध रहेगा। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने युवाओं, महिलाओं समेत सभी पात्र नागरिकों से अभियान का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि जिले में 1805 बीएलओ, 24 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और चार निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य कर रहे हैं। पात्र नागरिक निर्धारित तिथियों पर अपने मतदान बूथ पर पहुंचकर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed