सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Kitchen gardens will be developed in 707 schools

Balrampur News: 707 विद्यालयों में विकसित होगा किचन गार्डन

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Kitchen gardens will be developed in 707 schools
बलरामपुर के कंपोजिट विद्यालय हिंडुलीकला में स्थापित किचन गार्डेन ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के 707 परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की थाली में ताजी और जैविक सब्जियां शामिल करने की पहल शुरू हो गई है। इसके तहत 14 लाख 14 हजार रुपये से सभी चयनित स्कूलों में किचन गार्डन विकसित किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक विद्यालय को दो-दो हजार रुपये की धनराशि आवंटित की गई है।
Trending Videos


इस योजना का उद्देश्य मिड-डे मील (पीएम पोषण योजना) को और पौष्टिक बनाना है, ताकि बच्चों को ताजी सब्जियां मिल सकें और कुपोषण की समस्या को दूर किया जा सके। किचन गार्डन के जरिये बच्चों को न केवल पौष्टिक आहार मिलेगा, बल्कि वे प्रकृति और खेती-बाड़ी से भी जुड़ेंगे। विद्यालय परिसर में किचन गार्डन विकसित करने के लिए पॉली बैग, ग्रो बैग, मटके, जूट की थैलियां, क्यारियां और गमलों का उपयोग किया जाएगा। इनमें लौकी, कद्दू, करेला, खीरा, तरोई जैसी हरी सब्जियों के साथ-साथ अमरूद, आंवला, सहजन, पपीता, मीठा नीम, तुलसी, करौंदा, नींबू और अनार के पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होगी यह पहल

इस पहल से बच्चे पौधों की देखभाल, सिंचाई और टीम वर्क जैसी गतिविधियों में हिस्सा लेकर जिम्मेदारी और सहयोग की भावना भी सीखेंगे। यह पहल बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होगी। इससे स्कूलों का वातावरण हरा-भरा बनेगा और विद्यार्थी प्रकृति के और करीब आएंगे।
- शुभम शुक्ल, बीएसए बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed