सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Leopard enters cattle shed, injures calf

Balrampur News: पशुशाला में घुसा तेंदुआ, बछड़े को किया घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 09 Jun 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Leopard enters cattle shed, injures calf
फोटो-12-तेंदुए के हमले में घायल बछिया
विज्ञापन
महराजगंज तराई। बरहवा रेंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेला के मजरे कौवा गांव में सोमवार रात तेंदुए के हमले से एक बछड़ा घायल हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।

कौवा गांव निवासी रमेश वर्मा ने बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे गांव के उत्तर स्थित उनकी पशुशाला में तेंदुआ घुस आया और बंधे हुए बछड़े पर हमला कर दिया। जानवरों के चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे और टॉर्च की रोशनी में तेंदुए को देखा। शोर मचाने और ग्रामीणों के एकत्र होने पर तेंदुआ राप्ती नदी की ओर भाग गया। तेंदुए की मौजूदगी की सूचना फैलते ही गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीण उमेश यादव, जगतराम, बड़कऊ, ननकू और बाबू समेत अन्य लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों से तेंदुए को पकड़ने और गांव की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। बरहवा रेंज के रेंजर बृजेश सिंह परमार ने बताया कि वन विभाग की टीम गांव भेजी गई है। साथ ही ग्रामीणों को सतर्क रहने और रात के समय पशुओं की सुरक्षा के विशेष इंतजाम करने की सलाह दी गई है। वन विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed