सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Training given to instructors and assistants for Yoga Day

Balrampur News: योग दिवस के लिए प्रशिक्षक व सहायकों को दिया प्रशिक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 09 Jun 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Training given to instructors and assistants for Yoga Day
फोटो-8-बलरामपुर के आयुर्वेदिक कार्यालय में योग करते अ​धिकारी व प्र​शिक्षक।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को धूमधाम से मनाने की विभागीय तैयारी तेज हो गई है। योग शिविर के सफल आयोजन के लिए योग प्रशिक्षक व सहायकों को विशेष रूप से तैयार किया जा रहा है। मंगलवार को क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में विशेष प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसमें योग प्रशिक्षक व सहायकों को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। इस बार योग दिवस स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग थीम पर बनाया जाएगा। योग दिवस को लेकर विशेष तैयारी चल रही है। 15 से 21 जून तक योग सप्ताह मनाया जाएगा। इसके तहत जिला, तहसील, ब्लॉक व ग्राम पंचायत स्तर पर योग शिविर लगाए जाएंगे। लोगों को योगाभ्यास कराते हुए जीवन में योग अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष विभाग के जिला कार्यक्रम प्रबंधक दुर्गेश चौधरी ने बताया कि वर्ष 2015 से प्रत्येक वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। वर्ष 2026 में 12वां योग दिवस मनाया जाएगा। योग दिवस को सफल बनाने के लिए नौ ब्लॉकों में योग प्रशिक्षक व योग सहायकों की ड्यूटी लगाई गई है। जिले भर में विशेष शिविर लगाकर लोगों को योगाभ्यास कराया जाएगा। प्रशिक्षण में हंसराज, सिखा, सुरेश चंद्र त्रिपाठी, पुष्पेंद्र कुमार व मनोज कुमार मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


जिले में योग दिवस को सफल बनाने के लिए योग प्रशिक्षक डॉ. अमरजीत को मास्टर ट्रेनर नामित किया गया है। डॉ. अमरजीत के नेतृत्व में जिले भर में योग शिविरों का आयोजन किया जाएगा। मास्टर ट्रेनर डॉ. अमरजीत योग प्रशिक्षक व सहायकों को प्रशिक्षित करेंगे। उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, ब्लॉक कार्यालय, जिला कारागार, पुलिस लाइन, एसएसबी मुख्यालय, वृद्धाश्रम, स्पोर्ट्स स्टेडियम व पार्क में सात दिनों तक विशेष शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed