सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Health units will be built in five CHCs with an expenditure of Rs 2.84 crore

Balrampur News: 2.84 करोड़ से पांच सीएचसी में बनेगी हेल्थ यूनिट

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 09 Jun 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Health units will be built in five CHCs with an expenditure of Rs 2.84 crore
फोटो-6-बलरामपुर में ​स्थित सीएचसी श्रीदत्तगंज।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में ग्रामीण स्वास्थ्य ढांचे को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। ग्रामीणों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए पांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) का निर्माण कराया जाएगा। बीपीएचयू निर्माण पर 2.84 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बीपीएचयू बनने से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा और रोगों की निगरानी व नियंत्रण कार्यों को नई गति मिलेगी।
Trending Videos

ग्रामीण क्षेत्र की अस्पतालों में बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आधुनिक लैब व संसाधनों की व्यवस्था की जा रही है। इसी क्रम में जिले के पांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में बीपीएचयू के निर्माण की कार्य योजना तैयार की गई थी। शासन स्तर से मंजूरी मिलने के साथ ही बजट भी जारी कर दिया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर, सादुल्लाहनगर, उतरौला, श्रीदत्तगंज व पचपेड़वा में 56.85 लाख रुपये से बीपीएचयू का निर्माण कराया जाएगा। ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट के माध्यम से संक्रामक व गैर-संक्रामक रोगों की निगरानी, स्वास्थ्य संबंधी आंकड़ों का विश्लेषण, आपदा एवं महामारी प्रबंधन और जनस्वास्थ्य कार्यक्रमों के संचालन को अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। इन इकाइयों में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे स्वास्थ्य कर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण मिल सकेगा। ब्लॉक पब्लिक हेल्थ लैब भी स्थापित किया जाएगा। इसमें खून, पेशाब और अन्य जरूरी जांचों की सुविधा उपलब्ध होती है, जिससे मरीजों को जिला मुख्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ते। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed