सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Manipur's weekly market becomes the foundation of livelihood

Balrampur News: मणिपुर साप्ताहिक बाजार बना आजीविका का आधार

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 14 Jun 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Manipur's weekly market becomes the foundation of livelihood
फोटो-25-बलरामपुर के म​णिपुर बाजार में सामान खरीदते लोग ।-संवाद
विज्ञापन
हरैया सतघरवा। भारत-नेपाल सीमा के निकट मणिपुर बाजार में रविवार को लगने वाला साप्ताहिक बाजार क्षेत्र के किसानों, व्यापारियों और उपभोक्ताओं के लिए लाभदायक साबित हो रहा है। बाजार में एक ओर जहां छोटे किसान अपने खेतों में उगाई गई ताजी साग-सब्जियां बेचकर अच्छी आमदनी अर्जित कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर लोगों को उचित मूल्य पर हरी एवं ताजी सब्जियां उपलब्ध हो रही हैं।

पिपरहवा निवासी कल्लू ने बताया कि उनके पास मात्र 10 डिसमिल जमीन है उसमें हरी सब्जी और साग खेती करते हैं उसी को बेचकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। 9 आनंदपुरवा निवासी रामदेव ने बताया कि वह लहसुन और प्याज की खेती करते हैं जिसे बेचने लाए हैं। आसपास के गांव से खरीदारी करने आए रमेश, जमाल, निरहू, विजय, रामदीन आदि ने बताया कि साप्ताहिक बाजार में ताजी सब्जियां व दैनिक इस्तेमाल की वस्तुएं उचित मूल्य पर मिल जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा क्षेत्र में लगने वाले इस बाजार में नेपाल के खंगरा, अड़बड़वा और गंधैला नाका सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नेपाली नागरिक भी खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। दुकानदार इशहाक, जगदंबा प्रसाद, रामकुमार, रोजन अली व जगदीश कुमार कसौधन ने बताया कि रविवार का साप्ताहिक बाजार उनके लिए रोजगार का प्रमुख साधन बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed