{"_id":"68c59754a7f2190f0c02f2ef","slug":"notice-to-592-panchayat-sahayaks-who-did-not-start-e-crop-survey-balrampur-news-c-99-1-brp1003-133244-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: ई क्राॅप सर्वे न शुरू करने वाले 592 पंचायत सहायकों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: ई क्राॅप सर्वे न शुरू करने वाले 592 पंचायत सहायकों को नोटिस
विज्ञापन

विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में ई क्राॅप सर्वे शुरू न करने वाले 592 पंचायत सहायकों को नोटिस दिया गया है। डीपीआरओ श्रेया उपाध्याय ने तीन दिन में सर्वे न शुरू करने का स्पष्टीकरण मांगा है। स्पष्टीकरण न देने वाले पंचायत सहायकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
कृषि विभाग की तरफ से खरीफ फसलों का ई क्रॉप सर्वे कराया जा रहा है। इस सर्वे में कृषि, पंचायती राज, गन्ना, राजस्व व विकास विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। पंचायती राज विभाग में कार्यरत पंचायत सहायकों को संबंधित गांवों में ई क्राॅप सर्वे की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बीते दिनों विभागीय समीक्षा में जिले की 592 ग्राम पंचायतों के पंचायत सहायकों ने सर्वे शुरू करने की बात सामने आई। सर्वे में लापरवाही बरतने पर डीपीआरओ ने नाराजगी जताते हुए नोटिस जारी किया है। डीपीआरओ ने बताया कि नोटिस का जवाब न देने वाले पंचायत सहायकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
65 प्रतिशत हो चुका कार्य
कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल आठ लाख गाटा संख्या का ई क्राॅप सर्वे करना है। अब तक करीब 65 प्रतिशत गाटा का सर्वे कृषि विभाग के कर्मचारियों ने पूरा कर लिया है। उप निदेशक कृषि श्याम नरायन राम ने बताया कि जल्द ही शेष सर्वे पूरा कर लिया जाएगा।
ई क्राॅप सर्वे का बहिष्कार कर रहे पंचायत सहायक
पंचायत सहायक यूनियन की प्रदेश महामंत्री शिवानी गिरि व बलरामपुर ब्लॉक अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि ई क्राॅप सर्वे का कार्य कृषि विभाग का है। हम लोग पंचायती राज विभाग के कर्मचारी हैं। अधिकारी दबाव बनाकर गैर विभागीय कार्य करा रहे हैं। सर्वे कार्य में लग जाने से ग्राम पंचायतों में विभागीय कार्य ठप हो जाएगा। गांव के लोगों को जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र सहित अन्य अभिलेख बनवाने के लिए परेशान होना पड़ेगा। गैर विभागीय कार्य का हम बहिष्कार कर रहे हैं।

Trending Videos