सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Notice to eight contract drivers and 12 conductors

Balrampur News: आठ संविदा चालक व 12 परिचालकों को नोटिस

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Notice to eight contract drivers and 12 conductors
विज्ञापन
बलरामपुर। रोडवेज डिपो में बिना सूचना के ड्यूटी पर गायब रहने वाले आठ संविदा चालक व 12 परिचालकों को नोटिस दिया गया है। सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कर्मचारियों के खिलाफ संविदा समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos

बलरामपुर डिपो के संविदा चालक राघवेंद्र प्रताप चौधरी 25 फरवरी से, कृपा शंकर तिवारी 28 फरवरी से, मोहन लाल तीन मार्च से, राकेश कुमार वर्मा तीन मार्च से, रमा शंकर पाठक 15 जनवरी से, रमेश कुमार वर्मा 25 जनवरी से, चंद्र प्रकाश नौ फरवरी व रिंकू तीन मार्च से बिना सूचना ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह संविदा परिचालक अंगद यादव, अनिल कुमार शुक्ल एक मार्च से, धर्मवीर कश्यप चार मार्च से, प्रदीप कुमार पाठक 27 फरवरी से, राम प्रताप एक मार्च से, विजय पटेल 14 फरवरी से, विनोद गुप्त 31 जनवरी से, फूल बदन 26 फरवरी से, साधना मिश्रा 28 फरवरी से, आलोक कुमार श्रीवास्तव पांच फरवरी से, रन बहादुर सिंह नौ फरवरी व राघवराम वर्मा चार मार्च से बिना सूचना के अनुपस्थित चल रहे हैं।
चालक व परिचालकों के न आने के कारण बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है। चालक व परिचालकों के लापरवाह रवैये को देखते हुए नोटिस जारी किया गया है। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी तरन्नुम ने बताया कि नोटिस का जवाब न मिलने पर सभी की संविदा समाप्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed