{"_id":"6a0ca4e064fdaeb59308d88b","slug":"on-bade-mangal-devotees-flocked-to-hanuman-temples-balrampur-news-c-99-1-slko1019-148625-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बड़े मंगल पर हनुमान मंदिरों में उमड़ी आस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बड़े मंगल पर हनुमान मंदिरों में उमड़ी आस्था
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 19 May 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
फोटो-26-बलरामपुर के मथुरा बाजार में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु ।-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बलरामपुर। ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगल पर मंगलवार को जिलेभर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। हनुमानगढ़ी समेत विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने बजरंगबली की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर बल, बुद्धि और विद्या का आशीर्वाद मांगा। जगह-जगह सुंदरकांड पाठ, भजन-कीर्तन व विशाल भंडारों का आयोजन किया गया।
शहर के सरयू नहर कॉलोनी में ठेकेदार संघ की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। अध्यक्ष श्रीकांत मिश्रा के नेतृत्व में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। जिला मेमोरियल अस्पताल में डॉ. शारदा रंजन व डॉ. उमेश कुशवाहा तथा जल निगम ग्रामीण कार्यालय में अधिशासी अभियंता संदीप सिंह की ओर से भंडारे का आयोजन हुआ। पेहर बाजार स्थित छपिया हनुमान मंदिर में सुबह से पूजा-पाठ, हनुमान चालीसा पाठ और प्रसाद वितरण चलता रहा। आयोजन में अनिल शुक्ला, अंकुर शुक्ला, संजय सोनकर, राजेश, प्रदीप गुप्ता और विनीत समेत अन्य लोगों ने सहयोग किया। जरवा क्षेत्र के ग्राम पिपरा दुर्गानगर स्थित नथुनियामोड़ चौराहे पर जय मां दुर्गे रामलीला समिति की ओर से सुंदरकांड पाठ के बाद भंडारा आयोजित किया गया। समिति अध्यक्ष राम उजागर, कोटेदार शिवकुमार, संजय, दीपू और गुरु वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। पंडित नवरत्न मिश्र ने बड़े मंगल के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उतरौला में इंडियन बैंक इमलिया शाखा परिसर में भंडारे का आयोजन हुआ। शाखा प्रबंधक संजय मिश्रा ने बताया कि राहगीरों के लिए प्याऊ और शरबत वितरण की व्यवस्था भी की गई है। गैसड़ी में व्यापार मंडल महामंत्री बैजनाथ जायसवाल द्वारा आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान भोला जायसवाल, वेद प्रकाश पांडेय, नंद किशोर जायसवाल और रामपाल सैनी मौजूद रहे। तुलसीपुर के संकट मोचन हनुमानगढ़ी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। मंदिर समिति के सचिव दिलीप गुप्ता ने बताया कि अधिकमास का यह संयोग अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है। वहीं पिपरहवा चौराहा क्षेत्र के लालनगर सिपहिया गांव में आयोजित भंडारे में राजेश गुप्ता, शिव कुमार मिश्र, तुलसीदास गुप्ता, सुनील गुप्ता और कपिल गुप्ता समेत कई लोगों ने सहयोग किया। मथुरा बाजार चौराहे पर मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा बुद्धसागर अवस्थी, राकेश जायसवाल व रवि पाठक आदि मौजूद रहे।
Trending Videos