सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Rain with strong winds increases farmers' worries

Balrampur News: तेज हवा के साथ हुई बूंदाबांदी, बढ़ी किसानों की चिंता

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Rain with strong winds increases farmers' worries
बलरामपुर के रेहरा बाजार में बारिश के बाद भीगी सरसो की फसल ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में रविवार सुबह मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी और आसमान में छाए बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। खेतों में तैयार खड़ी सरसों की फसल और कटाई के बाद खेतों में पड़ी फसल को लेकर किसान खासे परेशान नजर आए। हालांकि दोपहर बाद मौसम साफ हो गया, जिससे किसानों ने राहत की सांस ली।
Trending Videos


रेहरा बाजार क्षेत्र में सुबह हुई बूंदाबांदी से सरसों की कटाई और मड़ाई का काम कुछ समय के लिए रुक गया। किसान फसल को सुरक्षित करने के प्रयास में जुट गए। एडीओ कृषि रणधीर सिंह ने बताया कि क्षेत्र में केवल हल्की बूंदाबांदी हुई है और इससे फसलों को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरा चौराहा क्षेत्र में भी सुबह बादल और बूंदाबांदी देखकर किसान परेशान हो गए। कई किसानों ने सरसों की फसल काटकर खेतों में ही छोड़ रखी है, जिसकी मड़ाई अभी बाकी है। किसानों को डर है कि यदि इस समय तेज बारिश या ओलावृष्टि हो गई तो पूरी तैयार फसल बर्बाद हो सकती है। किसान रामदीन यादव, इम्तियाज खां, शिवकुमार तिवारी और महेंद्र चौधरी ने बताया कि इन दिनों बारिश के साथ अक्सर ओले भी पड़ जाते हैं, जिससे सरसों की फसल को भारी नुकसान पहुंचता है। किसान अपने खेतों में कटे सरसों की मड़ाई के लिए ट्रैक्टर और थ्रेसर की व्यवस्था में जुटे दिखे। किसान उबैदुरहमान और आशीष सिंह ने बताया कि यदि बारिश हो गई तो सरसों के दाने फूलकर खराब हो सकते हैं। यदि ओलावृष्टि हुई तो सरसों के दाने झड़कर खेतों में गिर जाएंगे।
उधर हरैया सतघरवा क्षेत्र में भी हल्की बूंदाबांदी से किसान चिंतित दिखे। मोतीपुर कला गांव के किसान शिवकुमार वर्मा और रविंद्र कुमार ने बताया कि सरसों और चना की फसल पकने की स्थिति में है। ऐसे में तेज बारिश होने पर तैयार फसल को नुकसान पहुंच सकता है।

किसान जल्द सुरक्षित करें फसल

रविवार की सुबह जिले के कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई है। इस बूंदाबांदी से फसलों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। यदि आंधी के साथ पानी बरसा या ओलावृष्टि हुई तो गेहूं व सरसों की तैयार फसल को नुकसान होगा। ऐसे में किसान तैयार फसल की जल्द कटाई व मड़ाई कराकर उसे सुरक्षित करें।
- उपेंद्र नाथ खरवाल, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed