सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Road caved in on overbridge, increasing danger

Balrampur News: ओवरब्रिज पर सड़क धंसी, बढ़ा खतरा

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 02 May 2026 09:43 PM IST
विज्ञापन
Road caved in on overbridge, increasing danger
फोटो-12-बलरामपुर के पचपेड़वा में क्षतिग्रस्त ओवरब्रिज ।-संवाद
विज्ञापन
गैसड़ी। पचपेड़वा में रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर बने ओवरब्रिज पर सड़क धंसने से राहगीरों के लिए खतरा उत्पन्न हो गया है। बृहस्पतिवार देर रात को हुई बारिश के बाद ओवरब्रिज के फुटपाथ और मुख्य सड़क के जोड़ के पास का एक बड़ा हिस्सा धंस गया, जिससे वहां गहरा गड्ढा बन गया है। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि फुटपाथ के नीचे से मिट्टी का कटाव होने के कारण ऊपरी कंक्रीट की परत कमजोर होकर लटक गई है। यह ओवरब्रिज क्षेत्र की लाइफलाइन है, जहां से दिन-रात सैकड़ों वाहन, बसें और पैदल यात्री गुजरते हैं। रात के समय गड्ढा स्पष्ट दिखाई न देने से दुपहिया चालकों और राहगीरों के लिए जान का जोखिम और बढ़ गया है। उमा पाल सिंह, जमाल खान, महबूब आलम, पंकज श्रीवास्तव, धर्मेंद्र प्रताप, लेंस, सब्बू खान, इमरान खान, हारून रशीद खान, सलीम खान, मोहम्मद साजिद खान व उमेश पांडे ने कहा कि यदि समय रहते धंसे हिस्से की मरम्मत नहीं कराई गई तो लगातार बारिश से कटाव और बढ़ सकता है, जिससे पुल की संरचना पर भी असर पड़ सकता है। इस संबंध में स्थानीय विधायक राकेश यादव ने कहा कि ओवरब्रिज के निर्माण में मानकाें की अनदेखी की गई है। उन्होंने इसकी उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed