पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Strongmen have encroached upon land purchased by the residents

Balrampur News: आबादी की खरीदी गई जमीन पर दबंगों ने कर लिया है कब्जा

Sat, 27 Jun 2026 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 27 Jun 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Strongmen have encroached upon land purchased by the residents
फोटो-20-बलरामपुर के गैसड़ी में ​शिकायत सुनते डीएम व एसपी।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। जिले के सभी 16 थानों में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। डीएम विपिन कुमार जैन व एसपी विकास कुमार ने गैसड़ी कोतवाली में शिकायत सुनते हुए राजस्व और पुलिस विभाग के समन्वय से शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए। भूमि विवाद से जुड़े मामलों में संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जांच कराने की बात कही। जिले के सभी 16 थानों में आयोजित समाधान दिवस के दौरान कुल 106 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से 81 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष 25 मामलों को जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया।
विज्ञापन

गौरा थाने में मधपुर निवासी कमला देवी की शिकायत किया कि तीन वर्ष पूर्व स्टांप पर गांव की आबादी की जमीन खरीदी थी, लेकिन गांव के एक व्यक्ति ने उस पर भूसा रखकर कब्जा कर लिया है। कई बार कहने के बावजूद सामान नहीं हटाया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक हरीश सिंह ने राजस्व निरीक्षक राजकिशोर तिवारी को प्रकरण सौंपते हुए लेखपाल और पुलिस टीम को मौके पर भेजकर जांच कराने तथा नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। उधर, हरैया सतघरवा थाने में कमदा निवासी राजदेई ने पुत्रवधू द्वारा देखभाल न करने और भोजन न देने की शिकायत की, जबकि भंवरी खुर्द निवासी त्रिलोकी प्रसाद ने पैतृक जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने संबंधित राजस्व अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को शिकायतों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। गैसड़ी में आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन और पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने की। दोनों अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर जांच करे, ताकि विवादों का प्रभावी समाधान हो सके। शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed