{"_id":"69c95f446d281a5d0a0949df","slug":"teen-rape-victim-committed-self-immolation-report-filed-against-four-balrampur-news-c-99-1-slko1019-145359-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने किया आत्मदाह, चार पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने किया आत्मदाह, चार पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर। धमकियों से तंग दुष्कर्म पीड़िता किशोरी के आत्मदाह के मामले में पुलिस ने 28 मार्च को आरोपी और उसके परिजनों समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। किशोरी ने एक मार्च को खुद को आग लगा थी। 17 मार्च को लखनऊ में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
क्षेत्र की एक महिला ने बीते शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि उनकी पुत्री के साथ आरोपी अदनान ने कुछ माह पहले दुष्कर्म किया था। इस संबंध में थाना तुलसीपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। 24 फरवरी को उनकी पुत्री न्यायालय में गवाही देने गई थी। आरोप है कि वहां से लौटने के बाद आरोपी अदनान के पिता इस्लाम, दादी कैसर जहां व भाई रियाज व अन्य ने उसे रास्ते में रोककर जान से मारने की धमकी दी और अदनान के जेल से छूटने के बाद उसकी बहनों के साथ भी दुष्कर्म कराने की बात कही।
परिजनों का आरोप है कि लगातार मिल रही धमकियों और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर किशोरी ने एक मार्च को खुद को आग लगा ली। गंभीर हालत में उसे लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान 17 मार्च को उसकी मौत हो गई। पीड़िता ने आत्महत्या के प्रयास का कारण भी वीडियो में बताया था। आरोपियों द्वारा अब भी पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।
Trending Videos