{"_id":"69b6e6fc4194fbb2690dfa3f","slug":"teenager-dies-after-coming-into-contact-with-high-tension-wire-balrampur-news-c-99-1-slko1019-144521-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किशोर की मौत
विज्ञापन
सनी वर्मा।-फाइल फोटो
विज्ञापन
महाराजगंज तराई । परसिया गौरी गांव में रविवार शाम खेलते समय सनी वर्मा (14) की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बिजली विभाग ने जांच के बाद कार्रवाई और मुआवजे की बात कही है।
विजय वर्मा ने बताया कि उनका बेटा सनी रविवार शाम करीब 4:30 बजे खलिहान में बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान वह खलिहान में लगे बेर के पेड़ के पास पहुंच गया। पेड़ के ऊपर से हाईटेंशन बिजली लाइन गुजर रही थी। वह अचानक लाइन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सनी वर्मा की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पिता विजय वर्मा के अनुसार उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं। सनी सबसे बड़ा था। उसके बाद बेटी विनीता (9), प्रिया (5) और छोटा बेटा कृष्णा (2) हैं। सनी एक निजी विद्यालय में कक्षा छह का छात्र था। प्रभारी निरीक्षक महाराजगंज तराई संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
-घटना की जांच कराई जा रही है। विभागीय लापरवाही सामने आती है तो संबंधित लाइनमैन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
राम सागर, अवर अभियंता विद्युत विभाग
यह है मुआवजे का प्रावधान
अधिशासी अभियंता अजय सिंह ने बताया कि करंट की चपेट में आने से यदि किसी की मौत होती है, तो पीड़ित परिवार को मुआवजा देने का प्राविधान है। इसके लिए विद्युत सुरक्षा निदेशालय की टीम घटना स्थल पर पहुंचकर जांच करती है। टीम यह पता करती है कि घटना कैसे हुई। इस बात की पुष्टि होनी चाहिए कि बिजली विभाग की लापरवाही से घटना हुई है। टीम की जांच रिपोर्ट के आधार पर मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपये तक मुआवजा प्रदान किया जाता है।
करंट की चपेट में पहले भी आ चुके हैं बच्चे
बलरामपुर।
करंट की चपेट में आने की जिले में पहले भी घटनाएं हो चुकी हैं। 12 मार्च को तुलसीपुर के आनंदमार्ग मोहल्ला निवासी अधिवक्ता सत्य प्रकाश गुप्त के पुत्र कान्हा (10) की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी। मोहल्ले में एक मकान की छत से दूसरी छत के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार क्षतिग्रस्त थे। तार बालकनी में लगे लोहे के खंभे और रेलिंग से स्पर्श कर रहे थे, जिससे पूरे लोहे के ढांचे में करंट उतर आया था। खेलते समय जैसे ही कान्हा ने लोहे के पावे को पकड़ा, वह करंट की चपेट में आ गया। जुगलीपुर देवीपाटन निवासी विक्की पांडेय का बेटा आरुष पांडेय (9) पांच मार्च को घर के पास होली खेल रहा था। इसी दौरान रास्ते के किनारे लगे सीमेंट के विद्युत पोल में अचानक करंट उतर आया। इससे वह झुलस गया। गैसड़ी क्षेत्र के मुतेहरा गांव में छत पर खेलते समय बालक सुमेंदर (08) हाईटेंशन तार की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। ग्रामीणों का आरोप था कि विरोध के बावजूद विभाग ने गांव में आबादी के ऊपर से हाईटेंशन लाइन खींच दी। इसी के चलते हादसा हुआ।
Trending Videos