{"_id":"6a400a99c6c3e400db0c6e30","slug":"the-power-was-out-all-night-during-the-heat-i-had-to-stay-awake-through-the-night-balrampur-news-c-99-1-brp1003-150700-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: गर्मी में रात भर बिजली गुल रही, जागकर काटनी पड़ी रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: गर्मी में रात भर बिजली गुल रही, जागकर काटनी पड़ी रात
Sat, 27 Jun 2026 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 27 Jun 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
फोटो-8-बलरामपुर के बिजली कार्यालय में एक्सईएन से वार्ता करते नगरवासी।-स्रोत: नागरिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर/जरवा। भीषण गर्मी में जिला प्रशासन के तमाम दावों के बावजूद जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी नजर आ रही है। लोकल फाल्ट व तकनीकी खराबी के कारण हो रही अघोषित बिजली कटौती से लोग उमस भरी गर्मी में परेशान हैं। मुहर्रम के जुलूस को लेकर शुक्रवार शाम पांच बजे तक शहर भर में बिजली आपूर्ति बंद थी। सिविल लाइन फीडर से रात 12 बजे शुरू हुई। वहीं, भगवतीगंज फीडर से जुड़े इलाकों में रात डेढ़ बजे बिजली आने के 10 मिनट बाद फिर गुल हो गई। रात भर बाधित रहने के बाद बिजली सप्लाई शनिवार भोर में चार बजे चालू हुई।
बिजली सप्लाई बाधित रहने से भगवतीगंज फीडर से जुड़े चिकनी, नौशहरा, आनंदबाग, नौवाबाग, फुवलरिया बाइपास, नहरबालागंज, चीनी मिल क्षेत्र सहित 10 मोहल्लों में पूरी रात बिजली नहीं आने से करीब 50 हजार आबादी को उमस व गर्मी के कारण रात जाग कर बिताना पड़ी। उपभोक्ता मनीष श्रीवास्तव, अकमल, रागिनी, सुमन, अदनान, रवि, पुष्पेंद्र व मोहित ने बताया कि मुहर्रम जुलूस को लेकर शाम पांच बजे बिजली काटी गई थी। अधिकारियों की लापरवाही से पूरी रात बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। नगर के पूरबटोला विद्युत उपकेंद्र से अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र का घेराव कर विरोध भी जताया।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंडल अध्यक्ष दिलीप चौहान, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष तुलाराम गिरी व माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडलीय मंत्री भगवती शुक्ल के नेतृत्व में उपभोक्ताओं ने अधिशासी अभियंता अजय सिंह से मिलकर शिकायत भी दर्ज कराई। उपभोक्ताओं ने जर्जर विद्युत तारों को तत्काल बदलने व उच्च दाब (एचटी) लाइनों को चरणबद्ध तरीके से अंडरग्राउंड किए जाने की भी मांग की है। जरवा क्षेत्र के उपखंड तुलसीपुर के कोयलाबास फीडर के नगई टी ऑफ से बिजली आपूर्ति बाधित है। नगई, पिपरा दुर्गानगर, पिपरी, प्रतापपुर गांव के सात हजार उपभोक्ता गर्मी में परेशान हैं।