पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   10 quintals of wheat also misappropriated; opened fire when challenged.

Banda News: 10 क्विटंल गेहूं भी हड़पा, विरोध पर झोंका था फायर

Sat, 27 Jun 2026 11:00 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 27 Jun 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
10 quintals of wheat also misappropriated; opened fire when challenged.
बांदा। गेहूं खरीद के दौरान घटतौली का विरोध करने के मामले में दो व्यापारियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। किसानों ने तहरीर पर व्यापारियों पर फायर करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने धोखाधड़ी और जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज की है। दोनों आरोपी फरार बताए गए हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के झंझरी गांव निवासी राजेंद्र सिंह भदौरिया और जय सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 25 जून की शाम बिजनौर निवासी गेहूं मोहम्मद अकील और जमील को उन्होंने अपना गेहूं बेचा था। व्यापारियों ने दोनों किसानों से 42-42 क्विंटल कुल 84 क्विंटल गेहूं खरीदने की बात कहकर भुगतान किया और गेहूं डीसीएम में लाद लिया।
विज्ञापन

किसानों को शक होने पर उन्होंने गेहूं की दोबारा इलेक्ट्रॉनिक कांटे और धर्मकांटे से तौल कराई। तौल में 94 क्विंटल गेहूं निकला। किसानों ने आरोप लगाया कि व्यापारियों ने अपने इलेक्ट्रॉनिक कांटे में छेड़छाड़ कर 10 क्विंटल अतिरिक्त गेहूं बिना भुगतान के ले लिया। जब उन्होंने बकाया भुगतान की मांग करते हुए गेहूं ले जाने से रोका तो एक आरोपी ने तमंचे से फायर कर दिया। राजेंद्र सिंह ने झुककर अपनी जान बचाई। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, इस पर दोनों आरोपी डीसीएम में लदा गेहूं छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

जसपुरा प्रभारी निरीक्षक ऋृषि देव सिंह बताया कि दोनों व्यापारियों के खिलाफ धोखाधड़ी और जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed