{"_id":"69ebb77256e7fe25cf0e3691","slug":"13-year-old-girl-kidnapped-family-fears-tragedy-banda-news-c-212-1-bnd1018-145258-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: 13 वर्षीय किशोरी के अपहरण का आरोप, परिवार ने जताई अनहोनी की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: 13 वर्षीय किशोरी के अपहरण का आरोप, परिवार ने जताई अनहोनी की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। जिला अस्पताल परिसर में रहने वाली एक 13 वर्षीय किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़िता की बहन रोशनी तिवारी ने कोतवाली नगर में प्रार्थना पत्र देकर घटना की जानकारी दी है। जिस पर पुलिस ने अतर्रा के एक युवक पर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की है।
घटना 22 अप्रैल की दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है। जब जिला अस्पताल कैंपस निवासी संतोष तिवारी की 13 वर्षीय बेटी प्रिया तिवारी दूध लेने के लिए चौराहे पर गई थी, लेकिन घर वापस नहीं लौटी। परिवार का आरोप है कि लौटते समय उसका अपहरण कर लिया गया। प्रिया की बहन रोशनी तिवारी पुलिस को बताया कि उसे अतर्रा के बदौसा रोड निवासी कैलाश सविता पर संदेह जताया है।
परिजनों का कहना है कि घटना के बाद से आरोपी और उसके परिवार के मोबाइल फोन बंद हैं, जिससे शंका और गहरा गई है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से किशोरी की सकुशल तलाश की मांग की है। साथ ही उन्होंने किसी अनहोनी की आशंका भी जताई है। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर, मामले की जांच की जा रही है।