सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   23 vehicles caught transporting illegal gravel

Banda News: अवैध मौरंग परिवहन करते 23 वाहन पकड़े गए

संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 31 Mar 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
23 vehicles caught transporting illegal gravel
फोटो - 28 खदान में पकड़े गए वाहनों के साथ टीम। स्त्रोत : स्वयं
विज्ञापन
बांदा। बबेरू तहसील क्षेत्र के मरका खादर खंड संख्या-तीन में संयुक्त टीम ने छापा मारकर 23 वाहनों को अवैध मौरंग ओवरलोडिंग में पकड़ लिया। इन वाहनों से छोड़ी गई 135 घन मीटर मौरंग को भी कब्जे में ली है। टीम ने वाणिज्य कर विभाग की ओर से राजस्व को 44 लाख की क्षति माना है। पट्टा संचालक के खिलाफ खनिज अधिनियम व ओवरलोडिंग पर कार्रवाई की गई है।
Trending Videos




जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित टीम जिसमें सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक, एसडीएम सदर नमन मेहता, एसडीएम पैलानी अंकित सिंह, खान निरीक्षक गौरव गुप्ता, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी श्यामलाल की टीम ने संयुक्त रूप से बीती रात बबेरू तहसील क्षेत्र में चल रही मरका खादर खंड संख्या-तीन में छापा मारकर कांटा स्थल से 23 वाहनों को अवैध रूप से मौरंग परिवहन व ओवरलोडिंग में पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




टीम के छापा मारने से इन वाहनों से गिराई गई 135 घन मीटर मौरंग भी बरामद की है। वाणिज्य कर विभाग ने इसे 44 लाख की राजस्व क्षति माना है। सभी वाहनों को थाने में पुलिस की अभिरक्षा में सौंपा गया है। जिला खनिज अधिकारी राज रंजन ने बताया कि मौरंग के अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए बांदा सदर से टीम गठित कर रेंडम जांच की गई तो मरका खादर खदान में मौरंग का अवैध परिवहन मिला है। पट्टा संचालक के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed