{"_id":"69cc088b9c83f3f08d05ad21","slug":"a-boy-bathing-in-a-pond-drowned-to-death-banda-news-c-212-1-bnd1007-143775-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: तालाब में नहा रहे बालक की डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: तालाब में नहा रहे बालक की डूबकर मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
फोटो - 16 राहुल। फाइल फोटो
- फोटो : 1
विज्ञापन
बबेरू। बहन के साथ तालाब में नहाने गए बालक की डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बिसंडा थानाक्षेत्र के बड़ागांव गांव निवासी कमलेश खेंगर का नौ वर्षीय पुत्र राहुल सुबह करीब 11 बजे अपनी तीन साल की बहन कोमल के साथ गांव के देवासिया तालाब में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद बहन रोते-रोते घर पहुंची, लेकिन कुछ बता नहीं पाई।
ग्रामीणों ने आनन-फानन में तालाब में जाकर खोजबीन की। काफी देर बाद बालक का शव बरामद हो सका। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता ने बताया कि उनकी पत्नी की करीब तीन वर्ष पहले मौत हो चुकी है। मृतक राहुल कक्षा तीन का छात्र था। समाजसेवी पीसी पटेल ने गांव पहुंच कर पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
Trending Videos