सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   329 cow shelters in the division housing fewer than 100 cattle will be closed.

Banda News: मंडल में 100 से कम गोवंश वाली 329 गोशालाएं होंगी बंद

संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 22 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
329 cow shelters in the division housing fewer than 100 cattle will be closed.
फोटो- 03 तिंदवारी अस्थाई गोशाला में बंद गोवंश। संवाद
विज्ञापन
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में संचालित 100 से कम गोवंश वाली 329 गोशालाओं को बंद करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इन गोशालाओं में मौजूद गोवंशियों को अन्य स्थाई और अस्थाई गोशालाओं में स्थानांतरित किया जाएगा। इस कदम से सरकार को प्रतिमाह लगभग 80 लाख रुपये की बचत होने का अनुमान है।

मुख्यमंत्री के आदेशों के बाद पशुपालन विभाग ने प्रदेश की गोशालाओं का गहनता से निरीक्षण किया। इस पड़ताल में यह पाया गया कि चित्रकूटधाम मंडल के चार जनपदों में कई ऐसी गोशालाएं हैं। जहां गोवंशों की संख्या 100 से काफी कम है। इन गोशालाओं के संचालन में अनावश्यक व्यय हो रहा था, जिसमें कर्मचारियों का मानदेय, खाने-पीने की व्यवस्था और अन्य रखरखाव शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कुछ समय पूर्व ही यह निर्देश जारी किए थे कि जिन गोशालाओं में गोवंशों की संख्या न्यूनतम मानक से कम है, उन्हें बंद कर वहां के पशुओं को अन्य सुविधायुक्त गोशालाओं में भेजा जाए। इस आदेश के अनुपालन में पशुपालन विभाग ने जब जांच की तो चित्रकूटधाम मंडल में ऐसी 329 गोशालाएं पाई गईं।विभाग का मानना है कि इन गोशालाओं को बंद करने से न केवल संसाधनों का बेहतर उपयोग होगा, बल्कि सरकार के खजाने पर पड़ने वाले वित्तीय बोझ में भी कमी आएगी।
विज्ञापन

प्रति गोशाला, पशुओं के भोजन और पानी के अतिरिक्त केयरटेकर, चौकीदार और चरवाहों जैसे कर्मचारियों का मानदेय और अन्य खर्चों के मद में ग्राम पंचायतों द्वारा प्रति माह लगभग 25 हजार रुपये से अधिक का भुगतान किया जाता है। इस प्रकार, 329 गोशालाओं के बंद होने से प्रतिमाह 80 लाख रुपये से अधिक की बचत संभव है।
आंकड़ों के मुताबिक हमीरपुर जिले में सबसे अधिक 163 गोशालाएं ऐसी हैं जिनमें 100 से कम गोवंश हैं।शासन की पड़ताल और निर्णय प्रक्रिया यह महत्वपूर्ण निर्णय जून माह में प्रदेश की गोशालाओं की शासन की एक विशेष टीम द्वारा की गई पड़ताल के बाद लिया गया।
टीम ने अपनी रिपोर्ट में पाया कि अधिकांश गोशालाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप गोवंशों की संख्या बनाए रखने में विफल रही हैं। इस रिपोर्ट के आधार पर ही मुख्यमंत्री ने कम गोवंशों वाली गोशालाओं को बंद करने का निर्णय लिया था।वर्जन यह कदम सराहनीय है। उनके अनुसार, इससे गोशालाओं में मानकों का पालन सुनिश्चित होगा और अनावश्यक खर्चों पर अंकुश लगेगा।
-----

मंडल में गोवंशों की संख्या का विवरण
जनपद कुल गोशालाएं 100 से कम गोवंश वाली गोशालाएं
बांदा 296, 75
हमीरपुर 320 163
महोबा 194 71
चित्रकूट 293 20
योग 1103 329
--------
यह कदम पशुधन के बेहतर प्रबंधन और सरकारी धन के कुशल उपयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।-अशोक कुमार, पशुपालन विभाग के अपर निदेशक, चित्रकूटधाम मंडल, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed