{"_id":"6a737cc3a8c2629bf1053808","slug":"45-kgvb-students-will-showcase-their-skills-at-the-state-level-sports-meet-banda-news-c-215-1-aur1007-134613-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: राज्य स्तरीय खेलकूद में हुनर दिखाएंगी केजीवीबी की 45 छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: राज्य स्तरीय खेलकूद में हुनर दिखाएंगी केजीवीबी की 45 छात्राएं
Wed, 05 Aug 2026 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 05 Aug 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
फोटो 05 सीकेटीपी 02 मंडलीय खेलकूद में चयनित केजीवीबी की छात्राएं। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालयों (केजीवीबी) की 45 छात्राओं ने बांदा में आयोजित मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता में बाजी मारी। अब सभी छात्राएं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखाएंगी।
जिला समन्वयक बालिका शिक्षा संतोष साहू ने बताया कि बांदा शहर के सरदार वल्लभभाई पटेल मंडलीय रैली में 70 छात्राओं ने भाग लिया था। इनमें कस्तूरबा बालिका विद्यालय शिवरामपुर, चकौंध और मानिकपुर की छात्राएं शामिल थीं। इन विद्यालयों की 45 छात्राएं राज्य स्तरीय खेलकूद के लिए चयनित हुई हैं।
जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने चयनित छात्राओं को बधाई दी। मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रंजना शुक्ला ने भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्राओं के प्रयासों, शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यालय प्रबंधन के सहयोग को इस सफलता का कारण बताया।
विज्ञापन
मंडलीय खेलकूद रैली में छात्राओं के प्रदर्शन को बेहतर बनाने में कई शिक्षकों का योगदान रहा। हरीश कुमार, दीपशिखा, अर्चना सिंह, कृष्णा, श्याम सुंदर यादव, छेदीलाल सोनकर और विनोद सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन सभी ने छात्राओं को प्रेरित किया।