{"_id":"6a7ddebe125d2b88130daa7f","slug":"video-banda-minister-and-dm-inspect-damaged-causeway-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"बांदा: मंत्री और डीएम ने क्षतिग्रस्त रपटा का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा: मंत्री और डीएम ने क्षतिग्रस्त रपटा का किया निरीक्षण
तहसील पैलानी क्षेत्र में क्षतिग्रस्त पड़ोहरा रपटा मार्ग से आवागमन की समस्या को लेकर बृहस्पतिवार को जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद और जिलाधिकारी अमित आसेरी ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान करीब 100 ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त रपटा के कारण हो रही परेशानियों से मंत्री और डीएम को अवगत कराया।
ग्रामीणों ने चंद्रावल नदी पर बने रपटा के क्षतिग्रस्त पिलरों की लोहे के गाटर से मरम्मत कराने की मांग की। इस पर जल शक्ति राज्य मंत्री ने अस्थायी मरम्मत के बजाय समस्या के स्थायी समाधान के लिए सेतु निर्माण कराने पर जोर दिया। क्षतिग्रस्त रपटा मार्ग से आसपास के कई गांवों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने तत्काल राहत के लिए लोहे के पीपे रखकर अस्थायी मार्ग बनाए जाने का सुझाव दिया। जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग से वार्ता कर व्यवहारिक और सुरक्षित विकल्प तलाशने का आश्वासन दिया।
लोक निर्माण विभाग को वैकल्पिक आवागमन की कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्री और जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि क्षेत्रवासियों की आवागमन संबंधी समस्या का स्थायी और प्रभावी समाधान प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए, ताकि प्रभावित गांवों के लोगों को सुरक्षित आवागमन में परेशानी न हो। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व कुमार धर्मेंद्र भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।