फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A conspiracy was hatched over a dispute of Rs 60 lakh, after giving alcohol to a tainted friend, he was shot in the chest.

Banda News: 60 लाख के विवाद में रची साजिश, शराब पिलाकर दागी दोस्त के सीने में गोली

Sun, 26 Apr 2026 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 26 Apr 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
A conspiracy was hatched over a dispute of Rs 60 lakh, after giving alcohol to a tainted friend, he was shot in the chest.
फोटो- 36 घायल को जिला अस्पताल ले जाती पुलिस। स्त्रोत : पुलिस
बबेरू। कस्बे के सर्राफा व्यापारी तेज प्रकाश सोनी की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। इस हत्याकांड का आरोपी कोई और नहीं बल्कि उसका करीबी दोस्त असलम खान निकला। जिसे वारदात के तीन घंटे के भीतर पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन




पुलिस जांच में सामने आया कि असलम और तेज प्रकाश सोनी ने कुछ वर्ष पहले साझेदारी में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी शुरू की थी, जिससे करीब 1.20 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। आरोप है कि तेज प्रकाश ने असलम के हिस्से के करीब 60 लाख रुपये देने में टालमटोल शुरू कर दी थी। कई बार तगादा करने के बावजूद रकम न मिलने पर दोनों के बीच तनाव बढ़ता गया था।
विज्ञापन




बताया जा रहा है कि बीते दो दिन पहले रुपयों को लेकर दोनों के बीच विवाद और मारपीट भी हुई थी, जिसमें असलम को अपमानित किया गया था। इसी रंजिश में उसने हत्या की साजिश रची थी। शुक्रवार रात उसने तेज प्रकाश को फोन कर नाराजगी खत्म करने के बहाने बुलाया और साथ बैठकर शराब पी थी। इसी दौरान मौका पाकर असलम ने तमंचा निकालकर सीने से सटाकर गोली मार दी थी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया और व्यापारियों ने मुख्य चौराहे पर जाम लगा दिया था। पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद करीब दो घंटे बाद जाम खुल सका था। इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस टीम ने मुरहा मोड़ के पास मुठभेड़ में आरोपी को दबोच लिया। मुठभेड़ में असलम के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि आरोपी के पास से 12 बोर का तमंचा, तीन खोखा और एक कारतूस बरामद हुआ है।



पुलिस विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान भी आरोपी के तेवर आक्रामक रहे। उसने पुलिस से यह तक पूछ डाला कि व्यापारी जिंदा है या नहीं, जब पुलिस ने कहा कि जिंदा है तो अफसोस जताते हुए कहा कि मौका मिला तो फिर जान से मार देगा।




पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल का कहना है कि आरोपी के खिलाफ हत्या समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

फोटो- 36 घायल को जिला अस्पताल ले जाती पुलिस। स्त्रोत : पुलिस

फोटो- 36 घायल को जिला अस्पताल ले जाती पुलिस। स्त्रोत : पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed