फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A dispute broke out among account holders outside the bank; IPL-related transactions were the topic of discussion.

Banda News: बैंक के बाहर हुआ था खाताधारकों में विवाद, आईपीएल के लेनदेन की चर्चा

Mon, 22 Jun 2026 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 22 Jun 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
A dispute broke out among account holders outside the bank; IPL-related transactions were the topic of discussion.
नरैनी। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा में आधा दर्जन खाता धारकों के खाते से दो महीने में लगभग 22 लाख रुपये का लेनदेन नेट बैंकिंग के जरिए हुआ है। 16 जून को बैंक के बाहर सभी खाताधारक आपस में विवाद कर रहे थे। इसके बाद यह मामला उजागर हुआ। मामले की जानकारी होने पर लोग लेनदेन को आईपीएल मैचों में लगे सट्टा से जोड़ रहे हैं।
विज्ञापन



बताते चलें कि तहसील क्षेत्र के नीबी गांव के कैलाश, धर्मपाल, नंदपाल, संगम , रमाशंकर, रमेश व अन्य ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि गांव के ही नीरज ने उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में पांच-पांच सौ रुपये में बैंक मित्र बच्चा के माध्यम से खाते खुलवाए थे। उनके खाते से नेट बैंकिंग से लेनदेन नीरज स्वयं करता था। उसने आधा दर्जन लोगों के खाते से बैंक के आंकड़े के अनुसार दो माह में लगभग 22 लाख रुपये का लेनदेन किया था। मामला सुर्खियों में आने के बाद लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि यह मामला आईपीएल मैचों से जुड़ा हो सकता है।
विज्ञापन




वहीं बैंक से मिली जानकारी के अनुसार कुछ खाता धारक नरैनी शाखा में मोबाइल नंबर लिंक कराने के लिए आए थे। उनका कहना था कि उनका नंबर खातों से जोड़ा जाए। लेकिन सभी खाता धारकों के खाते में पहले से मोबाइल नंबर लिंक थे। इसका मतलब है कि जो मुख्य व्यक्ति है वह सभी खाताधारकों के मोबाइल नंबर अपने पास लिए हुए है और उन पर नेट बैंकिंग का प्रयोग कर रहा है। इस कारण खाता धारकों को लेनदेन की कोई जानकारी नहीं हो पा रही थी। सूत्रों से पता चला है कि उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा नरैनी के बाहर 16 जून को इन सभी खाताधारकों को आपस में विवाद करते देखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बयान



मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में महोबा में कर्तव्य लगी है। मामले की जांच गुढ़ा कलां चौकी प्रभारी प्रवेश कुमार को सौंपी गई है। मामले की जांच जारी है, जल्द ही सही तथ्य सामने आएंगे।




दारा सिंह, थाना प्रभारी, कालिंजर

30 जून को सेवानिवृत्त होंगे शाखा प्रबंधक, कोई कार्यमुक्त नहीं



उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा नरैनी के शाखा प्रबंधक लक्ष्मी नारायण द्विवेदी आगामी 30 जून को सेवानिवृत्त होंगे। उनके सेवानिवृत्ति के मद्देनजर बैंक प्रशासन की ओर से पूर्व में ही स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी। बैंक की नियमावली के अनुसार 19 मई को नहरी शाखा के प्रबंधक आलोक दुबे का स्थानांतरण नरैनी शाखा में किया गया था। स्थानांतरण के बाद से आलोक दुबे शाखा प्रबंधक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आलोक दुबे ने कहा कि लक्ष्मी नारायण द्विवेदी को कार्यमुक्त किए जाने की कार्रवाई के लिए बैंक स्तर से किसी प्रकार का कोई आदेश नहीं आया है। सोशल मीडिया में चल रही कार्यमुक्त संबंधी बातें पूरी तरह से अफवाह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed