{"_id":"6a2713abb939689231066e2a","slug":"a-farmer-dug-a-well-in-his-field-and-the-principal-secretary-withdrew-the-money-banda-news-c-212-1-bnd1007-147911-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: खेत में किसान ने खोदवाया कुआं, प्रधान-सचिव ने निकाला धन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: खेत में किसान ने खोदवाया कुआं, प्रधान-सचिव ने निकाला धन
Tue, 09 Jun 2026 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 09 Jun 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
नहरी गांव के किसान शिवभूषण के खेत में बना कुआं। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करतल। किसान ने अपने भूखंड में पेयजल और कृषि भूमि की सिंचाई के लिए कुआं खोदवाया। उसकी बंधाई और फर्श निर्माण में उसने खुद का धन खर्च किया। प्रधान और सचिव ने मिलकर उसे शासकीय कार्य में शामिल कर 1.20 लाख रुपये का भुगतान करा लिया। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत कर जांच व कार्रवाई की मांग की है। मामला नरैनी ब्लॉक के नहरी गांव का है।
यहां के किसान शिवभूषण अवस्थी ने अपने खर्च पर खेत में कुएं का निर्माण कराया है। कुआं खोदने के बाद उसको पक्का करवाने और फर्श बनवाने में भी किसान ने खुद का धन खर्च किया। प्रधान और सचिव ने मिलीभगत कर उसे शासकीय कार्य में शामिल कर लिया। गांव के रंजीत माली, रंजन प्रजापति, सुरेश माली, शीतल पाल सहित अन्य ने बताया कि किसान ने कुएं का निर्माण अपने भूखंड में पेयजल एवं कृषि भूमि सिंचाई के लिए कराया था। मौके का फायदा उठा कर ग्राम प्रधान व सचिव ने मिलकर के इसको शासकीय कार्य में शामिल कर लिया और करीब 1.20 लाख का फर्जी भुगतान कराकर धन बांट कर ली है। ग्रामीणों ने बीडीओ को पूरे मामले की जानकारी देते हुए इसकी जांच व दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में बीडीओ नरैनी प्रमोद सिंह ने कहा कि प्रकरण की जांच होगी और फर्जी भुगतान कैसे हुआ इसका पूरा ब्यौरा मांगा जाएगा। कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में जो शासकीय कार्य किए गए हैं, उनकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
कुएं के बारे में कोई जानकारी नहीं है। जिस समय कुआं बना था पिता जीवित थे। वर्तमान में मां चंद्रकली ग्राम प्रधान हैं। कुआं ग्राम पंचायत ने बनवाया या फिर किसान ने इसका पता नहीं है।
- अवधराम, प्रधान पुत्र
-- -- -
इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। यह कार्य उनके कार्यकाल का नहीं है। पूर्व सचिव सुरेश पटेल या ब्लॉक कार्यालय से ही इस बारे में कोई जानकारी मिल सकेगी।
- मुकेश तिवारी, सचिव