{"_id":"6a1f2d05e890deec660360ea","slug":"a-fraudster-arrested-for-providing-anganwadi-jobs-rs-1-lakh-recovered-banda-news-c-212-1-bnd1017-147574-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: आंगनबाड़ी में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार, एक लाख रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: आंगनबाड़ी में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार, एक लाख रुपये बरामद
Wed, 03 Jun 2026 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
फोटो - 21 पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्त्रोत : पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। पुलिस ने आंगनबाड़ी में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक लाख 120 रुपये बरामद किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देश पर साइबर क्राइम पुलिस थाना व कोतवाली देहात की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। बीती 31 मई बरगहनी निवासी छितानी ने शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी महेश कुमार ने उसकी बहू को सुपरवाइजर बनाने का झांसा दिया था। उसने खुद को आंगनबाड़ी अधिकारी बताकर छितानी व उनके रिश्तेदारों से रुपये ठगे।
महेश कुमार को बीते सोमवार को करहिया गांव से गिरफ्तार किया गया। वह कानपुर में गार्ड की नौकरी करता है और योजनाबद्ध तरीके से ठगी करता था। आरोपी ने ठगी के की रकम क्यूआर कोड से ज्वैलर्स को ट्रांसफर किए थे। साक्ष्य मिटाने के लिए उसने मोबाइल फोन और सिम तोड़ दिए थे।