सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A man died after refusing to run a fan using an inverter.

Banda News: इन्वर्टर से पंखा चलाने से मना करने पर दे दी जान

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
A man died after refusing to run a fan using an inverter.
विज्ञापन
बबेरू (बांदा)। युवक ने स्नानागार में नाड़े से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। काफी देर तक युवक के बाहर न निकलने पर परिजन को घटना की जानकारी हुई। पिता ने बताया कि बिजली न होने पर बेटे को इन्वर्टर से पंखा चलाने से मना किया था। इसी को लेकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है।
Trending Videos


कस्बा के बांदा रोड निवासी पिता बच्चा प्रसाद ने बताया कि बेटा विनय कुमार (40) घर पर ही बड़े भाई के दिनेश के साथ ताला-चाबी बनाने का कार्य करता था। बताया कि तीन दिन पहले आए आंधी-तूफान से बिजली संकट चल रहा है। इन्वर्टर कम चार्ज होने से बेटे को पंखा चलाने से मना किया था। पिता के अनुसार रविवार की सुबह काफी देर तक स्नानागार से विनय के न मिलने पर बाथरूम का दरवाजा तोड़कर देखा तो वह फंदे पर लटका मिला। परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। बड़े भाई विनीत ने बताया कि विनय बेरोजगार चल रहा था। इससे वह अवसाद की स्थिति में था। पहले वह पिता के साथ कस्बे के बस स्टैंड के पास ताला-चाबी बनाने का कार्य करता था जहां से गुमटी हटा दी गई थी। घटना से पत्नी शेफाली, पुत्र व परिजन बेहाल हैं। कस्बा इंचार्ज मनीष कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed