फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A neighbor lured a young woman away with a job promise, and accused her of rape and trafficking.

Banda News: नौकरी का झांसा देकर युवती को ले गया पड़ोसी, दुष्कर्म व तस्करी का आरोप

Sat, 25 Apr 2026 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 25 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
A neighbor lured a young woman away with a job promise, and accused her of rape and trafficking.

विज्ञापन
नरैनी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने युवक पर बेटी को नौकरी का झांसा देकर ले जाने, दुष्कर्म, मानव तस्करी का आरोप लगाया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एक गांव निवासी पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पड़ोस में रहने वाला नसीरुद्दीन, जिस पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं उसने पूरे परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी थी। पिता का आरोप है कि उसने उनकी पुत्री (20) को नौकरी का झांसा देकर अपने संपर्क में लिया और बहला-फुसलाकर अपने साथ 22 अप्रैल को

ले गया। देर शाम करीब 10 बजे पनगरा बस स्टैंड के पास आरोपी परिजन को देखकर युवती को छोड़कर मौके से भाग गया। परिजन ने आशंका जताई है कि आरोपी युवती को देह व्यापार में धकेलने की योजना बना रहा था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संदीप तिवारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed