फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A short circuit occurred in the scooter's battery due to overcharging.

Banda News: ओवर चार्जिंग से स्कूटी की बैटरी में हुआ था शार्ट सर्किट

Wed, 29 Jul 2026 10:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 29 Jul 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
A short circuit occurred in the scooter's battery due to overcharging.
बांदा। दुकान बंद करते समय स्कूटी को चार्जिंग पर लगाकर छोड़ना और सुबह तक उस पर ध्यान न देना रेडीमेड दुकानदार को महंगा पड़ा। अग्निशमन विभाग की जांच में सामने आया है कि ओवर चार्जिंग की वजह से स्कूटी की बैटरी में शॉर्ट सर्किट हुआ। जिससे दुकान में आग लगी और हादसा हो गया।
विज्ञापन

शहर के महेश्वरी देवी चौक में स्थित भरत गुप्ता की कपड़ों की दुकान में मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे आग लग गई थी। तीन मंजिला मकान के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित दुकान पर आग लगने से उनका परिवार भी तीसरी मंजिल पर फंस गया था। परिवार को स्थानीय लोगों ने सतर्कता के साथ बाहर निकाला था। जब तक दुकान के शटर खुलते, आग ने पूरी दुकान को अपनी जद में ले लिया था। आग लगने से तीन बाइक, एक स्कूटी, साइकिल और रेडीमेड कपड़े जलकर राख हो गए थे।
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग की चार गाड़ियों की मदद से आग बुझाई गई थी। हादसे के बाद यह माना गया कि आग ई-स्कूटी में हुए शॉर्ट-सर्किट के कारण हुआ था। मुख्य अग्निशमन अधिकारी मतलूब हुसैन ने बताया कि हादसे की जांच में पाया गया कि ई-स्कूटी दुकान के पिछले हिस्से में चार्जिंग पर लगाकर रात में ही छोड़ दी गई थी। मंगलवार को साप्ताहिक बंदी होने से न तो दुकान खुली और ऐसे में परिवार का ध्यान भी स्कूटी पर नहीं गया। ओवर चार्जिंग होने के चलते स्कूटी की बैटरी में शॉर्ट सर्किट होने से दुकान में आग लगी और कपड़े होने से तेजी के साथ फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
बेसमेंट, सेकंड फ्लोर में रखे कपड़े सुरक्षित
आग लगने की घटना के बाद दमकल विभाग की ओर से करीब ढाई घंटे प्रयास के बाद आग बुझाई जा सकी थी। इस दौरान सबसे पहले कल्पना गारमेंट्स के दोनों ओर खुली एक पेंट और एक गारमेंट्स की दुकान को खाली कराया गया था। जिससे आग को फैलने से रोका जा सके। इसी तरह से आग जब बुझी तो मकान के सेकंड फ्लोर और बेसमेंट में रखे कपड़े सुरक्षित बच गए थे। जबकि ग्राउंड फ्लोर का सामान जलकर खराब हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed