फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A special pipe canal will be built on the four-km approach road to Saheva village.

Banda News: सहेवा गांव के चार किमी संपर्क मार्ग पर बनेगा विशेष पाइप गूल

Tue, 09 Jun 2026 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 09 Jun 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
A special pipe canal will be built on the four-km approach road to Saheva village.
बांदा। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुविधा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से दो संपर्क मार्गों का भूमि पूजन किया गया है। इन संपर्क मार्गों के निर्माण से करीब 10 हजार आबादी बारिश के दिनों में होने वाले जलभराव से निजात मिल सकेगी। गांव तक आने-जाने का मार्ग भी सुगम होगा।
विज्ञापन




विधायक प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है। इसके लिए सहेवा गांव नहर पटरी से जोगनी माता मंदिर तक चार किमी संपर्क मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। इसकी लागत 310.67 लाख रुपये निर्धारित की गई है। इस मार्ग की विशेषता यह होगी कि सड़क निर्माण के साथ किसानों की सिंचाई सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष पाइप गूल का निर्माण भी कराया जाएगा। साथ ही आवश्यक स्थानों पर रिटेनिंग वॉल का निर्माण कर मार्ग को अधिक सुरक्षित एवं मजबूत बनाया जाएगा।
विज्ञापन




इसी तरह से दूसरी परियोजना के तहत बड़ोखर खुर्द स्थित अरबई संपर्क के अवशेष 2.400 किमी भाग का नवनिर्माण कराया जाएगा। जिसकी लागत 207.30 लाख रुपये है। इस मार्ग पर उच्च गुणवत्ता युक्त डामरीकरण के साथ-साथ आवश्यकता वाले क्षेत्रों में मजबूत सीसी सड़क का निर्माण भी किया जाएगा। जिससे जलभराव की समस्या समाप्त होगी। ग्रामीण प्रतिनिधि शैलेन्द्र सिंह शैलू, दादू मिश्रा, पुष्कर द्विवेदी, रामलालन द्विवेदी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed