फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A speeding trolley hit two bike riders, killing a mother and son.

Banda News: तेज रफ्तार ट्रॉला ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, मां-बेटे की मौत

Sat, 23 May 2026 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 23 May 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
A speeding trolley hit two bike riders, killing a mother and son.
फोटो - 28 सीएचसी में घायल कमल कुमार व बच्चे। संवाद
नरैनी। कालिंजर थानाक्षेत्र में शनिवार को एक सड़क हादसे में महिला और उसके डेढ़ वर्षीय बेटे की मौत हो गई। वहीं पति समेत तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन




कटरा कालिंजर गांव निवासी कमल कुमार पत्नी सुनीता (30) और तीन बच्चों शिवानी (5), शिवांशी (3) और शिवांश (डेढ़ वर्ष) के साथ बाइक से अपनी ससुराल निवाइच गांव निमंत्रण में जा रहे थे। जैसे ही वह परिवार के साथ रामनगर चौराहे के पास पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रॉला ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सभी लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन




सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सीएचसी नरैनी में भर्ती कराया। वहां मौजूद डॉक्टर मनीष ने जांच के बाद सुनीता और शिवांश को मृत घोषित कर दिया। हादसे में कमल कुमार व दोनों बेटियां घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




मृतका के पति कमल कुमार ने बताया कि पूरा परिवार निमंत्रण में ससुराल जा रहा था, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।कालिंजर थाना प्रभारी दारा सिंह ने बताया कि दुर्घटना करने वाले ट्रॉला को पकड़ा है। घटना के दौरान बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed