सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A tailor took his own life by hanging himself following a domestic dispute with his wife.

Banda News: पत्नी से हुए घरेलू विवाद के चलते सिलाई कारीगर ने फंदा लगाकर दी जान

संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 24 Jun 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
A tailor took his own life by hanging himself following a domestic dispute with his wife.
विज्ञापन
बांदा। पत्नी से हुए घरेलू विवाद में सिलाई कारीगर ने घर के अंदर रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। पड़ोसियों ने देखा तो उसे फंदे से उतारा, लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया।

बिसंडा थाना क्षेत्र के दफ्तरा गांव निवासी इंद्रजीत ने बताया कि उसके बड़े भाई बलबीर (36) ने रात करीब 12 बजे घर की अटारी में छप्पर की धन्नी से रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। बताया कि बलबीर का पत्नी नीलम से रात में विवाद हुआ था। पत्नी विवाद के चलते घर के बाहर जाकर बैठ गई थी। इस बीच विवाद सुनने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो वह फंदे से झूल चुका था। पड़ोसियों ने फंदे से उतारा, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। बताया कि पत्नी से विवाद के चलते दोनों अपने पारिवारिक भतीजे की शादी में शामिल नहीं हुए थे। बलबीर मध्य प्रदेश के जबलपुर में रहकर सिलाई का काम करता था। कुछ दिन पहले गांव आया था। 22 दिन पहले छोटे भाई की पत्नी रोशनी की भी मौत हो चुकी है। उनके परिवार में एक महीने के अंतराल में यह दूसरी मौत है। बलबीर के दो पुत्र व दो पुत्री हैं। थानाध्यक्ष बिसंडा चंद्रप्रकाश तिवारी ने बताया कि पति-पत्नी के आपसी विवाद के चलते जान दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed