{"_id":"6a41580bc4f97e8b4e08706b","slug":"a-woman-sleeping-after-her-nieces-farewell-was-bitten-by-a-snake-and-died-banda-news-c-212-1-sknp1006-148968-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: भतीजी की विदाई के बाद सो रही महिला सांप ने डसा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: भतीजी की विदाई के बाद सो रही महिला सांप ने डसा, मौत
Sun, 28 Jun 2026 10:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 28 Jun 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। भतीजी की शादी और विदाई के बाद आंगन में सो रही महिला को सर्प ने डस लिया। घरवालों ने देखा तो सर्प को लाठियों से पीटकर मार दिया। महिला को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के सुहाना गांव निवासी कालीचरन ने बताया कि उनके घर में भतीजी गीता देवी की शादी थी। शनिवार की रात उसकी विदाई के बाद उसकी पत्नी शीला (56) आंगन में बहू और बेटे के साथ अलग-अलग चारपाई पर सो रहीं थीं। रविवार को तड़के तीन बजे करीब घर में निकले सर्प ने बाएं कान में डस लिया।
शीला के चिल्लाने पर बगल की चारपाई पर सो रहे बेटा और बहू जाग गए, उन्होंने सर्प को लाठियों से पीटकर मार दिया, उसके बाद शीला को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया, इलाज के दौरान सुबह के समय शीला की मौत हो गई। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि सर्प दंश से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
सर्प दंश से दो भर्ती
बांदा। हमीरपुर के मौदहा थाना क्षेत्र के इचौली गांव निवासी राजूपाल (42) ने बताया कि रविवार को सुबह वह घर का काम कर रहा था, तभी सर्प ने उसे डस लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी तरह से बबेरू के शिवम ने बताया कि उसकी पत्नी प्रीति पांडेय (21) को सोते समय सर्प ने डस लिया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संवाद