सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A young man died by hanging himself, his family took away the body.

Banda News: फंदे से लटकर युवक की मौत, शव लेकर चले गए परिजन

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
A young man died by hanging himself, his family took away the body.
विज्ञापन
बांदा। शहर के छाबी तालाब निवासी एक युवक की फंदे पर लटकने परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर शव अस्पताल की मर्चरी में रखने के लिए भेज दिया। लेकिन परिजन शव मचरी से लेकर फरार हो गए। जिसके बाद अस्पताल के डाक्टरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
Trending Videos

बुधवार की देर शाम शहर कोतवाली क्षेत्र के छाबी तालाब मुहल्ले के कुछ लोग एक युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां ड्यूटी में तैनात डाॅ. प्रदीप गुप्ता ने युवक को मृत घोषित कर शव अस्पताल की मर्चरी में रखने के लिए भिजवा दिया। इसके बाद परिजन युवक का शव मर्चरी से लेकर चले गए। डाॅ. प्रदीप गुप्ता ने कोतवाली पुलिस को बताया कि छाबी तालाब मुहल्ला के निवासी 22 वर्षीय शैलेंद्र गुप्ता का शव कुछ लोग जो खुद को उसका परिजन बता रहे थे वह लेकर चले गए हैं। उधर अस्पताल चौकी प्रभारी रामू यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा ताकि मौत की वजह का कारण पता चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed