सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Banda Minors Body Exhumed from Grave Following Mothers Plea Allegations of Murder After Rape

Banda: मां के आवेदन पर कब्र से निकाला नाबालिग का शव; दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप, पैनल करेगा पोस्टमार्टम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 11 Apr 2026 04:01 PM IST
विज्ञापन
सार

Banda News: गिरवां थाना क्षेत्र में मां के आरोप पर एक महीने बाद नाबालिग का शव कब्र से निकाला गया। मां ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है, जिसकी जांच के लिए डॉक्टरों का पैनल पोस्टमार्टम कर रहा है।

Banda Minors Body Exhumed from Grave Following Mothers Plea Allegations of Murder After Rape
मां के आरोप पर नाबालिग का शव कब्र से निकाला बाहर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

बांदा जिले में गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग बेटी का शव मां के आवेदन पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बाहर निकाला गया। यह कदम मां द्वारा बेटी की दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाए जाने के बाद उठाया गया है। नाबालिग का शव अप्रैल की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में मिला था।

Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन



घटना के समय परिजनों ने पुलिस को जानकारी नहीं दी थी और ग्रामीणों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया था। एक महीने से अधिक समय बीतने के बाद मां ने शव के पोस्टमार्टम के लिए जिलाधिकारी को आवेदन दिया। जिलाधिकारी के आदेश पर शव को बाहर निकाला गया, जिसका पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल द्वारा किया जा रहा है। पोस्टमार्टम के समय वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed